- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
फीस आधी करने को लेकर पालको ने किया प्रदर्शन
इंदौर. लॉकडाउन के बाद से ही अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच लगातार ऑनलाइन कक्षा और फीस को लेकर विवाद हो रहे हैं. एक बार फिर फीस को लेकर एक निजी स्कूल में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की.वही स्कूल प्रबंधन ने अपनी विवशता जाहिर करते हुए कहा कि हमें तो सभी खर्च वहन करने पढ़ रहे है। फीस नहीं मिली तो स्कूल कैसे चलेगा.
फीस माफी को लेकर गुरुवार सुबह एक बार फिर से कई पालक स्कूल पहुंचे और हंगामा किया. राज मोहल्ला स्थिति वैष्णव स्कूल में 50 से अधिक पालकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्लास तो फीस नहीं के नारे लगाए. पालकों ने फीस आधी करने की मांग को लेकर सभी ने हंगामा किया.
प्रबंधन के खिलाफ नारेबजी की गई. अभिभावकों का कहना है कि शहर के कई स्कूलों ने छात्रों की फीस 50 फीसदी कर दी है. इस स्कूल प्रबंधन को भी छात्रों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए फीस को 50 फीसदी करना चाहिए. कोरोना के कारण सबकी आर्थिक स्थिति पर खासा प्रभाव पड़ा है. ऐसे में फीस को 50 फीसदी कर देना चाहिए ताकि उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाने में मदद मिल सके.
वहीं प्रबंधन का कहना था कि पहले ही दिक्कतों से स्कूल चल रहा हैं. अध्यापकों को पूरा वेतन दिया जा रहा है, सरकार ने टैक्स में कोई कमी नहीं की है. ऐसे में ऑनलाइन खर्च उलटा स्कूल पर बढ़ गए हैं. पालक आग्रह के बाद भी फीस नहीं दे रहे हैं और जब मर्जी होती है हंगामा करने पहुंच जाते हैं. प्रबंधन ने पालकों से चर्चा की लेकिन बात नहीं बनी.


