- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
पावेल गुलाटी बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की “गुडबाय” में अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदना-नीना गुप्ता के साथ हुए शामिल!
बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की बहुचर्चित फिल्म ‘गुडबाय’ में अब अभिनेता पावेल गुलाटी शामिल हो गए है। अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में शुरू की गई है।
पावेल, जिन्हें आखिरी बार ‘थप्पड़’ में तापसी पन्नू के ऑनस्क्रीन पति के रूप में देखा गया था, वह इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रतिभाशाली अभिनेता वरिष्ठ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2014 में प्रसारित हुए टेलीविजन सीरीज़ ‘युध’ में दिग्गज अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था।
उत्साहित पावेल, जो आज से फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, साझा करते हैं, “गुडबाय मेरे लिए अपने बहुत ही खास दोस्तों के साथ एक बहुत ही स्पेशल फिल्म है। इसका हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से रोमांचित और उत्साहित हूं। माननीय अमिताभ बच्चन सर जैसे दिग्गज के साथ काम करने का अवसर प्राप्त करना इसे और भी खास बना देता है। यह वास्तव में एक अद्भुत एहसास है।”
हाल ही में ‘दोबारा’ की शूटिंग खत्म करने के बाद, एक बार फिर से बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ सहयोग करने पर अभिनेता ने कहा, “यह बालाजी टेलीफिल्म्स, एकता और रुचिका के साथ मेरा दूसरा सहयोग है और मैं इस रीयूनियन से बेहद खुश हूँ। इस रोमांचक सफ़र को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता और मुझे यकीन है कि यह रश्मिका और अमिताभ सर के साथ एक मजेदार शूटिंग अनुभव होगा।”
विकास बहल द्वारा निर्देशित, ‘गुडबाय’ का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।


