- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में नये फीचर्स जोड़े- अपने सिलेंडर को ट्रैक कीजिये, बाद में भुगतान करने का विकल्प, आकर्षक कैशबैक और बहुत कुछ
भारत के प्रमुख डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म पेटीएम ने आज आकर्षक ऑफर्स और कैशबैक के साथ नये फीचर्स लाकर एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के अनुभव को नया बनाने की घोषणा की है। यूजर्स अब आईवीआर, मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप के जरिये होने वाली बुकिंग के लिये पेटीएम से भुगतान कर सकते हैं। यह खास फीचर उन्हें किसी अन्य प्लेटफॉर्म या चैनल के माध्यम से सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद भी कई घंटों तक पेटीएम द्वारा भुगतान करने में सक्षम बनाता है।
कंपनी ने पेटीएम एप्पप के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करने वाले पहली बार के यूजर्स के लिये 3 सिलेंडर बुकिंग्स पर 900 रूपये तक के निश्चित कैशबैक की घोषणा भी की है। यूजर्स को पेटीएम पर बुक किये गये हर सिलेंडर पर निश्चित पेटीएम फर्स्ट पॉइंट्स भी मिलेंगे, जिन्हें उनके वैलेट बैलेंस और लोकप्रिय ब्राण्ड्स के डिस्काउंट वाउचर्स के रूप में रिडीम कराया जा सकता है। यह ऑफर सभी 3 प्रमुख एलपीजी कंपनियों- इंडेन, एचपी गैस और भारतगैस की सिलेंडर बुकिंग पर लागू है। ग्राहकों के पास पेटीएम पोस्टपैड में एनरोल कर सिलेंडर बुकिंग के लिये बाद में भुगतान करने का विकल्प भी होगा।
पेटीएम यूजर्स सिलेंडर की बुकिंग करने से पहले दाम देख सकते हैं और अपने इंडियनऑइल एक्स्ट्रारिवार्ड्स लॉयल्टी पॉइंट्स भी रिडीम करा सकते हैं।
पेटीएम एप्प पर अब उपलब्ध एक खोजपरक फीचर के तौर पर ग्राहकों के लिये अपने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को ट्रैक करने और रिफिल्स के लिये ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट रिमाइंडर्स पाने की योग्यता भी है। पेटीएम की परेशानीरहित और साधारण बुकिंग प्रक्रिया ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को ज्यादा आसान प्रक्रिया बना दिया है। यूजर को केवल ‘Book Gas Cylinder’ टैब पर जाना है, गैस कंपनी चुननी है, मोबाइल नंबर/ एलपीजी आईडी/ कस्टमर नंबर एंटर करना है और फिर भुगतान करना है। सिलेंडर की डिलीवरी सबसे नजदीकी गैस एजेंसी द्वारा यूजर के पंजीकृत पते पर होती है।
पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, ‘’हमारे लिये, एलपीजी सिलेंडर बुकिंग, यूटिलिटी कैटेगरीज में एक महत्वपूर्ण फोकस एरिया है। हम हमेशा अपनी सेवा में नयापन लाने में सफल होते हैं और यह नया बुकिंग फ्लो उसी दिशा में एक अन्य कदम है। हम अपने यूजर्स की जरूरतों को समझते हैं और हालिया फीचर्स हमारी प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी टीमों द्वारा किये गये गहन शोध के बाद इसी के अनुसार विकसित किये गये हैं।‘’


