- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम ने नवरात्रि गोल्ड ऑफर लॉन्च किया, इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के एलपीजी सिलिंडर्स बुक कराएं और 10,001 रुपये का सोना जीतने का मौका पाएं
· नवरात्रि गोल्ड ऑफर 7 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगा
· पेटीएम डिजिटल गोल्ड के साथ यूजर्स हर बुकिंग पर कैशबैक पॉइंट्स जीत सकते हैं
● पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, काडर्स, नेटबैकिंग और पेटीएम पोस्टपेड में से पेमेंट का कोई भी विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त लचीलापल प्रदान किया
उपभोक्ताओं और कारोबारियों के लिए भारत के प्रमुख डिजिटल इकोसिस्टम(1) पेटीएम ने आज एलपीजी सिलिंडर बुकिंग्स के लिए अपने “नवरात्रि गोल्ड” ऑफर लॉन्च करने की घोषणा की। 7 और 16 अक्टूबर के बीच हर दिन पेटीएम ऐप से सिलिंडर की बुकिंग कराने पर 5 भाग्यशाली यूजर्स को 10,001 रुपये का गोल्ड जीतने का मौका मिलेगा।
ये ऑफर मौजूदा सिलिंडर की बुकिंग पर भी लागू होगा, जिसके लिए कीमत का भुगतान नहीं किया गया है। उपभोक्ता पेटीएम ऐप पर “बुक गैस सिलिंडर” फीचर का प्रयोग करते हुए बुक करा सकते हैं। इसके अलावा सभी यूजर्स को हर बुकिंग पर 1000 कैशबैक पॉइंट का पुरस्कार मिलेगा, जिसे टॉप ब्रांड्स की हैरतअंगेज डील और गिफ्ट वॉउचर्स में रिडीम किया जा सकता है। यह नवरात्रि गोल्ड ऑफर तीनों प्रमुख एलपीजी कंपनियों, इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के सिलिंडर बुक कराने पर लागू होगा।
हाल ही में कंपनी ने उपभोक्ताओं के सिलिंडर बुकिंग के अनुभव को शानदार बनाया है। कंपनी ने नए फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यूजर्स को गैस सिलिंडर्स की अपनी डिलिवरी को ट्रैक करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम की ओर से गैस सिलिंडर की रिफिलिंग के लिए ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट रिमाइंडर भी उपभोक्ताओं को मिलते हैं।
पेटीएम से गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने के लिए यूजर्स को “बुक गैस सिलिंडर” टैब पर जाने की जरूरत होगी। उन्हें अपना गैस प्रोवाइडर भी सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद उन्हें मोबाइल नंबर, एलपीजी आईडी और कंज्यूमर नंबर डालना होगा। उपभोक्ता गैस सिलिंडरों की बुकिंग कराने के लिए पेमेंट का अपना मनपसंद मोड चुन सकते हैं, जिसमें पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड्स, नेटबैंकिंग या पेटीएम पोस्टपेड जैसे विकल्प शामिल हैं। इससे उपभोक्ताओं को अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग अभी कराने और उसका भुगतान अगले महीने करने का विकल्प दिया जाएगा। सिलिंडर यूजर्स के रजिस्टर्ड पते पर निकटवर्ती गैस एजेंसी की ओर से सप्लाई किया जाएगा।
पेटीएम के प्रवक्ता ने बताया, “हम अपने उपयोक्ताओं के साथ इस फेस्टिव सीजन का जश्न मनाना चाहते हैं। इसके लिए हम उन्हें एलपीजी सिलिंडर बुकिंग पर कैशबैक और रिवॉर्ड्स ऑफर कर रहे हैं, जो हमारे प्लेटफॉर्म पर होने वाले सबसे लोकप्रिय खर्च में से एक है। हर दिन 5 लकी यूजर्स को पेटीएम पर 10,001 रुपये का गोल्ड जीतने का मौका मिलेगा।”


