- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम मनी ने वेल्थ एंड इनवेस्टमेंट एडवाइजरी मार्केटप्लेस लॉन्च किया, वेल्थडेस्क प्लेटफॉर्म पर पहले प्रमुख भागीदार के रूप में शामिल हुआ
वेल्थडेस्क के साथ पार्टनर्स एक एडवाइजरी इकोसिस्टम (सलाहकार पारिस्थितिकी तंत्र) के निर्माण की दिशा में पहले कदम के रूप में वेल्थबास्केट्स नामक निवेश पोर्टफोलियो की पेशकश करेंगे
बेंगलुरू, भारत: उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए भारत के अग्रणी डिजिटल इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र)(1) पेटीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम मनी अपने प्लेटफॉर्म पर वेल्थ एंड इनवेस्टमेंट एडवाइजरी मार्केटप्लेस का निर्माण कर रही है ताकि खुदरा निवेशकों के लिए क्यूरेटेड सलाहकार सेवाएं और उत्पादों की पेशकश की जा सके। संपत्ति निर्माण के लोकतांत्रिकरण की दिशा में पहले कदम के रूप में पेटीएम मनी ने वेल्थडेस्क के साथ भागीदारी की है, जो वेल्थबास्केट नामक निवेश पोर्टफोलियो की पेशकश करने के लिए एक अभिनव निवेश स्टार्टअप है।
पेटीएम मनी एप्प पर उपलब्ध वेल्थबास्केट सेबी पंजीकृत निवेश पेशेवरों की तरफ से बनाए गए स्टॉक/ईटीएफ का एक कस्टम पोर्टफोलियो है, जिसे वर्षों के शोध और परीक्षणों के बाद तैयार किया गया है। ये पोर्टफोलियो कुछ खास थीम के इर्द-गिर्द बनाए गए हैं, जिनसे यूजर्स स्वयं को जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए जो निवेशक भारत में विनिर्माण या मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की दीर्घकालिक संभावनाओं में विश्वास करते हैं, वे “मेक इन इंडिया” वेल्थबास्केट में निवेश कर सकते हैं, जिसमें ऐसे स्टॉक शामिल हैं, जो इस थीम का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।
यूजर्स मुफ्त स्टार्टर पैक या उपलब्ध प्रीमियम मासिक पैक की सदस्यता के माध्यम से कई वेल्थबास्केट में निवेश करने में सक्षम होंगे। वेल्थबास्केट उच्च पारदर्शिता, तरलता और नियंत्रण प्रदान करते हैं, क्योंकि निवेशक अपने संबंधित डीमैट खातों में पोर्टफोलियो स्टॉक/ईटीएफ रखते हैं, और उन्हें निवेश में होने वाली वृद्धि से जुड़ा कोई परिवर्तनीय शुल्क नहीं देना होता है और यह लागत प्रभावी भी है।
एडवाइजरी मार्केटप्लेस की शुरुआत के साथ निवेशकों को एक एप्प में निवेश करने और अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए जरूरी सब कुछ मिलेगा। यह पेटीएम मनी को भारत में वेल्थ मैनेजमेंट के लिए एक सुपर एप्प बना देगा। इसके युवा और मिलेनियल्स निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय होने की उम्मीद है, जो पेटीएम मनी के यूजर्स (35 साल से कम उम्र के) के करीब 70 फीसदी से अधिक हिस्से का निर्माण करते हैं।
पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा, ‘’हमने पिछले 2 वर्षों में अपने प्लेटफॉर्म पर जेनरेशन-जेड और मिलेनियल निवेशकों की निवेश गतिविधि में वृद्धि देखी है। पेटीएम मनी एक एडवाइजरी मार्केटप्लेस का निर्माण कर रहा है जो ऐसे यूजर्स की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए वन-स्टॉप शॉप यानी एक एकीकृत मंच होगा। वेल्थडेस्क इस यात्रा में हमारा पहला प्रमुख भागीदार है, और हम वेल्थबास्केट की पेशकश को लेकर उत्साहित हैं, जो विशेषज्ञों द्वारा बनाया गया क्यूरेटेड निवेश पोर्टफोलियो है। इसके साथ पेटीएम मनी अनावश्यक जोखिमों को दूर करते हुए खुदरा निवेशकों को कम लागत वाली संपत्ति निर्माण रणनीतियों के साथ उन विचारों, विषयों या व्यापारिक रणनीतियों में निवेश करने का अवसर प्रदान करता है, जिन पर वे विश्वास करते हैं।’’
वेल्थडेस्क के संस्थापक और सीईओ उज्जवल जैन ने कहा, ‘’पेटीएम मनी के साथ हमारी साझेदारी फ्लैट सब्सक्रिप्शन शुल्क आधारित वेल्थबास्केट के माध्यम से ब्रोकिंग के शीर्ष पर संपत्ति निर्माण के लोकतांत्रिकरण के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह प्रतिशत-आधारित निवेश उत्पादों की खामियों को दूर करता है और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रीमियम लेकिन कम लागत वाली संपत्ति सृजन के अवसरों को खोलता है। वेल्थबास्केट्स का उनके प्रदर्शन के लिए 20 वर्षों तक परीक्षण किया गया है। विश्लेषकों ने कंपनी के बुनियादी सिद्धांतों और बाजार की स्थितियों के व्यापक शोध के बाद ये बास्केट तैयार किए हैं। वेल्थडेस्क आने वाले महीनों में ऐसी कई साझेदारियों के साथ अपने पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार करना जारी रखे हुए है। हम लाखों भारतीयों के लिए सरल और किफायती संपत्ति सृजन के अवसरों के निर्माण को लेकर आश्वस्त हैं।’’
वेल्थबास्केट्स को वर्तमान में व्यापक सार्वजनिक रिलीज से पहले चुनिंदा यूजर्स या उपयोगकर्ताओं के लिए पेश किया जाएगा। पेटीएम मनी एप्प पर शुरुआती एक्सेस के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया खुली हुई है।


