- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत में ग्रामीण विस्तार को मजबूत करने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए पेप्सीको इंडिया ने काॅमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के साथ अपनी साझेदारी आगे बढ़ाई
मध्य प्रदेश उन तीन नए राज्यों में शामिल है, जहां पर पेप्सीको इंडिया प्रोजेक्ट का विस्तार कर रहा है
अगस्त, 2021, ग्रामीण भारत में अंतिम छोर तक डिलीवरी संभव बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए, आज पेप्सीको इंडिया ने अपने खाद्य उत्पाद ग्रामीण ईस्टोर प्लेटफाॅर्म पर सूचीबद्ध करने के लिए इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी), भारत सरकार के तहत काॅमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के साथ अपनी साझेदारी आगे बढ़ाई। उत्तर प्रदेश में सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद, पेप्सीको इंडिया के स्नैकिंग ब्रांड – लेज़ कुरकुरे, एवं अंकल चिप्स मध्यप्रदेश के 50 जिलों में सीएससी ग्रामीण ईस्टोर पर सूचीबद्ध होंगे। इसके अलावा सीएससी के साथ साझेदारी आंध्रप्रदेश और झारखंड में भी विस्तृत होगी तथा उत्तर प्रदेश के ज्यादा जिलों में इस स्नैकिंग ब्रांड को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन उत्पादों को 20,000 ग्राम स्तर के उद्यमियों (वीएलई) और 489 वितरक ग्राम स्तर के उद्यमियों (डीवीएलई) द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
सीएससी के साथ पेप्सीको इंडिया की भागीदारी ग्रामीण रोजगार का सृजन कर एवं ग्रामीण भारत में डिजिटल समावेशन लाकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ का निर्माण करने के भारत सरकार के मिशन के अनुरूप है। यह साझेदारी पिछले साल 264 ग्राम स्तर के उद्यमियों (वीएलई) को लेकर उत्तर प्रदेश में एक पायलट के साथ शुरू हुई और इसे बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली। इससे मिली जानकारी को लेकर पेप्सीको इंडिया ने एक तरफ इस कार्यक्रम का विस्तार किया, तो दूसरी तरफ मौजूदा वीएलई को डीवीएलई में परिवर्तित कर उन्हें विकास के अवसर भी दिए। इससे मौजूदा उद्यमियों को ज्यादा विस्तार एवं आय अर्जित करने की सामथ्र्य देकर ग्रामीण उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
डाॅ. दिनेश कुमार त्यागी, चीफ एक्ज़िक्यूटिव आॅफिसर (सीईओ), सीएससी एसपीवी ने कहा, ‘‘पेप्सीको इंडिया के साथ हमारा संबंध समय के साथ विकसित हुआ है। ग्रामीण उद्यमशीलता के ज्यादा अवसरों का निर्माण करने के लिए पेप्सीको इंडिया मिलकर पूर्ण सामंजस्य में काम कर रहा है। पेप्सीको इंडिया के साथ हमारी साझेदारी का विस्तार सीएससी इंडिया को ग्रामीण भारत के अंदरूनी इलाकों में अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए एक मानक साबित होगा, जिससे व्यापार एवं स्थानीय रोजगार का विकास होगा। हमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के भारत सरकार के मिशन को पूरा करने एवं ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में डिजिटल समावेशन लाने के लिए इस तरह की और साझेदारियों की जरूरत है।’’
सुगम ग्रामीण ई-काॅमर्स संभव बनाने के लिए डीवीएलई वीएलई को उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। ये आॅर्डर ग्राहकों द्वारा ईस्टोर के माध्यम से दिए जा सकेंगे, जिन्हें या तो सीधे वीएलई से लिया जा सकेगा या फिर वीएलई द्वारा जीरो संपर्क सुनिश्चित करते हुए घर पर पहुंचाया जा सकेगा।
इस बारे में आदित्य सिन्हा, सीनियर डायरेक्टर एवं हेड आॅफ सेल्स, पेप्सीको इंडिया ने कहा, ‘‘सीएससी ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में डिजिटल समावेशन लाने के लिए महत्वपूर्ण है। सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर प्रोग्राम एवं अद्वितीय उद्देश्यपूर्ण वाहन है, जिसने ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। हमने सीएससी उत्तरप्रदेश के साथ अपनी साझेदारी शुरू की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। अब हम इस साझेदारी को उत्तर प्रदेश में और ज्यादा विस्तृत करते हुए तीन और राज्यों में इसे ले जाने के लिए उत्साहित हैं। हमें इस कार्यक्रम के साथ जुड़ा होने पर गर्व है और हम सीएससी के साथ मिलकर काम करते रहेंगे ताकि ग्रामीण उद्यमशीलता को बढ़ावा मिले तथा और अधिक तालमेल का निर्माण हो।’’
डाॅ. दिनेश कुमार त्यागी, चीफ एक्ज़िक्यूटिव आॅफिसर (सीईओ) सीएससी एसपीवी; श्री जे. रजा किशोर, सीओओ, सीएससी ग्रामीण ईस्टोर; श्री आदित्य सिन्हा, सीनियर डायरेक्टर एवं हेड सेल्स, पेप्सीको इंडिया एवं श्री आनंद शर्मा, डायरेक्टर, सेल्स स्ट्रेट्जी, पेप्सीको इंडिया की मौजूदगी में सीएससी एवं पेप्सीको इंडिया के बीच साझेदारी की घोषणा करने के लिए एक वर्चुअल समारोह की घोषणा की गई।


