- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
दोस्तों से मोटर सायकल उधार लेकर करता था मोबाइल लूट
राजेन्द्र नगर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, 15 मोबाइल जब्त
इन्दौर. राजेन्द्र नगर को एक ऐसे मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है जो चलते फिरते लोगों के साथ मोबाइल चोरी/लूट की वारदात को अंजाम देता था. वह इन वारदातों को करने के लिये हर बार अपने अलग-अलग दोस्तों की बाईक लेकर आता था और अपने काम को अंजाम देने के बाद फरार हो, वह बाईक अपने दोस्तों को वापस कर देता था. पुलिस ने आरोपी से 15 मोबाइल जब्त किए हैं.
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत कल सिलिकान सिटी मे रहने वाली महिला सब्जी खरीद रही थी. इसी दौरान उसे धक्का देकर एक बाइक सवार वहां से निकला, जब वह संभली तो उसने देखा कि उसका मोबाइल उसके पास नहीं था. इसकी शिकायत महिला ने राजेन्द्र नगर थाने पर की. राजेन्द्र नगर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटैज चैक किये तो एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर दिखा. उस मोटर सायकल के आखरी के चार अंक भी दिखे. गाड़ी के बारें में जानकारी निकालने पर वह पास के ही गांव पाटल्यापुरा की निकली.
इस आधार पर पुलिस उक्त गाड़ी के मालिक के पास पहुंची तो उसने उसकी मोटर सायकल कुछ देर के लिये अपने दोस्त धनराज को देना बताया. पुलिस ने जब धनराज द्वारा दोस्त से उधार ली हुई मोटर सायकल की टाईमिंग मिलाई तो वह वारदात के समय की निकली. पुलिस ने आरोपी धनराज निवासी पाटल्यापुरा को पकड़कर पूछताछ की गयी तो उसने उक्त वारदात को करना स्वीकार किया. उसके पास से फरियादी महिला का मोबाइल भी मिला. धनराज के पास से इस प्रकार वारदातों से चुराए अभी तक कुल 15 मोबाइल मिलें है जिन्हें जप्त किया गया है, जिनके फरियादियों के बारें में पता लगाकर, पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी.
कुछ ही देर में कर लेता था मोबाइल कटिंग
आरोपी इतना शातिर है कि वह कुछ ही देर में लोगों से इस प्रकार से उनका मोबाइल कटिंग करता था, जैसे जेबकतरे जेब काटते है. आरोपी द्वारा की गयी वारदात का कुछ लोगों को अहसास भी नहीं हो पाता था. आरोपी हर बार अपने अलग-अलग दोस्तों की गाड़ी को कुछ देर के लिये मांग कर लाता था और इन वारदातों को अंजाम देकर वहां से फरार होकर अपने दोस्तों को गाड़ी वापस कर देता था. पुलिस दोस्तों की भूमिका के संबंध में भी जांच कर रही है. आरोपी ने थाना राऊ, राजेन्द्र नगर व द्वारकापुरी के आसपास के क्षेत्रों में वारदात करना स्वीकार किया है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है. उक्त शातिर बदमाश को 18 घंटे में पकड़ने के सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर निरीक्षक अमृता सोलंकी व उनकी टीम उनि सचिन, आर रवि, आर ऋषि, आर संजय तथा आर सतीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


