- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
शहीदों की याद में लगाए पौधे, कारगिल विजय दिवस मनाया
इंदौर. कारगिल की जीत को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाने के लिए डॉ संदीप जुल्का और उनकी टीम हेल्थ केयर सोल्जर्स ने सी 21 मॉल में एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया.
कार्यक्रम एक पहल, एक पौधा देश की हिफाजत में शहीद हुए वीरों के नाम की मुख्य अतिथि श्रीमती अचला गौड़ थी जो कि शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौड़ की पत्नी है. उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के रूप में हेल्थ केयर सोल्जर्स, होल्कर साइंस कॉलेज और जीएसआईटीएस कॉलेज से एनसीसी कैडेट, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारी, एक्रोपोलिस कॉलेज के स्टूडेंट्स और शक्ति पंप के कर्मचारी थे.
कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान किया गया. शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और सभी ने पौधे भी लगाए.


