- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएम मोदी और रॉकस्टार डीएसपी ने गले मिलकर की मुलाकात, कम्पोजर ने मोदी एंड यूएस इवेंट में ‘हर घर तिरंगा’ पर किया परफॉर्म!
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कम्पोजर देवी श्री प्रसाद उर्फ रॉकस्टार डीएसपी ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में आयोजित ‘मोदी एंड यूएस’ इवेंट में परफॉर्म किया, जिसमें हजारों लोग मौजूद थे। उन्होंने न सिर्फ अपने चार्टबस्टर्स पर अपनी परफॉरमेंस से दर्शकों को एंटरटेन किया, बल्कि उन्होंने स्टेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए सभी को अपनी कम्पोजीशन ‘हर घर तिरंगा’ गाने पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोदी और डीएसपी एक-दूसरे का अभिवादन करते और गले मिलते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी के सामने परफॉरमेंस देने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए डीएसपी ने एक वीडियो में कहा, “न्यूयॉर्क में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के इस बड़े इवेंट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “जिस दिन मुझे हर घर तिरंगा गाने का मौका मिला, वह कुछ ऐसा था जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैंने इस गाने को बनाने में अपना दिल और आत्मा लगा दी। और आज, उनके स्वागत में गाना गाने का मौका मिलना सबसे यादगार पल था। जिस तरह से उन्होंने मुझे गर्मजोशी और प्यार से गले लगाया, वह कुछ ऐसा है, जिसे मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाऊंगा। मोदी जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं।”
डीएसपी इस इवेंट में एकमात्र कम्पोजर-सिंगर थे, जिन्होंने अपनी ग्लोबल अपील साबित की। यह कम्पोजर के आगामी इंडिया टूर से क्या उम्मीद की जाए, इसका एक टीज़र भी बन गया है, जो इस साल 19 अक्टूबर से हैदराबाद में शुरू होने वाला है। पैन इंडिया कम्पोजर वर्तमान में एक दिलचस्प लाइन-अप की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फैंस अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’, सूर्या की ‘कंगुवा’, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, धनुष की ‘कुबेर’, नागा चैतन्य की ‘थंडेल’, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ और राम चरण की अनटाइटल्ड फिल्म में उनके म्यूजिक का अनुभव करने का इंतजार कर रहे हैं।


