- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
राष्ट्र को नमन के साथ पीएनबी ने मनाया संविधान दिवस
दिल्ली, 29 नवंबर 2021: भारत के संविधान के अंगीकार होने व संविधान के संस्थापक पितृपुरुषों के योगदान को याद करते हुए सम्मानित करने के लिए पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज 72 वां संविधान दिवस मनाया।
आज का समारोह भारतीय संविधान के अंगीकृत होने के दिन 26 नवंबर 1949 के अवसर पर आयोजित था। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था।
इस साल संविधान दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंग के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पीएनबी स्टाफ ने डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) की ओर से संवैधानिक लोकतंत्र पर आयोजित आनलाइन क्विज में हिस्सा लिया।
इस उपलक्ष्य पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुमार ने संविधान की प्रस्तावना का हिन्दी में पाठ किया जिसके उपरांत श्री विजय दुबे ने प्रस्तावना को अंग्रेजी में पढ़ा। इस समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री कल्याण कुमार सहित बैंक के सभी शीर्ष एक्जीक्यूटिव मौजूद रहे।


