- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
पीएनबी ने भारत के वीर सपूतों के सम्मान में रक्षक प्लस बचत खाता योजना के तहत 17.02 करोड़ रूपये वितरित किए
~ वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही में बैंक ने 26 शोक संतप्त परिवारों को चेक सौंपा ~
नई दिल्ली,: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने देश की सुरक्षा करनेवाले वीर सैनिकों के प्रति अपने अटूट समर्थन की पुष्टि करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 11 जून तक अपनी प्रमुख रक्षक प्लस योजना के अंतर्गत 26 मृतक रक्षा और अर्धसैन्य बलों कर्मियों के परिवारों को 17.02 करोड़ रूपये की सहायता प्रदान की।
सहायता प्राप्त करने वाले इन 26 परिवारों में बिरली गली जैसे अभियानों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्मियों के परिवार भी शामिल थे। उनके शौर्य और समर्पण को सम्मानित करते हुए, पीएनबी अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के समन्वय से, विभिन्न राज्यों के 26 स्थानों पर शोक संतप्त परिवारों को चेक सौंपते हुए हार्दिक समर्थन व्यक्त किया और उनके वीरतापूर्ण योगदान को सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री बिनय गुप्ता, सीजीएम, बीएआरएम, पीएनबी ने कहा, “शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहना हमारा परम कर्तव्य है। रक्षक प्लस योजना के माध्यम से, पीएनबी महज वित्तीय सहायता से कहीं अधिक प्रदान करता है। यह उनके अप्रतिम बलिदानों के लिए हमारे सम्मान और सतत समर्थन का प्रतीक है। हम अपने वीरों के साहस को सलाम करते हैं और उनके परिवारों के लिए शक्ति का एक स्तंभ बनने का संकल्प लेते हैं।”
पीएनबी की रक्षक प्लस योजना मृत्यु के साथ-साथ पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में एक करोड़ रूपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और मृत्यु की स्थिति में 1.5 करोड़ रूपये का हवाई दुर्घटना कवरेज प्रदान करती है। इस योजना में आंशिक विकलांगता कवरेज और सुरक्षा बलों की आवश्यकता के अनुरूप व्यापक लाभ शामिल हैं।
राष्ट्रीय नायकों का सम्मान करने की बैंक की प्रतिबद्धता के क्रम में पीएनबी शोक संतप्त परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करना जारी रखता है


