- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 XL750 ट्रांसऐल्प
‘बुकिंग्स शुरू’
गुरुग्राम, 18 जून 2025: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज अपनी नई और बहुप्रतीक्षित 2025 Honda XL750 Transalp के लॉन्च की घोषणा की। यह मोटरसाइकिल उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है जो सीमाओं से परे स्वतंत्रता की तलाश करते हैं — चाहे वह शहरी सड़कों पर आवागमन हो, लंबी क्रॉस-कंट्री रोड ट्रिप्स हों या फिर दुर्गम ऑफ-रोड एडवेंचर्स।
नई XL750 ट्रांसऐल्प को ₹10,99,990 (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम – हरियाणा) की कीमत पर पेश किया गया है। इसके लिए बुकिंग्स अब होंडा की बिगविंग डीलरशिप्स पर भारतभर में शुरू हो चुकी हैं। ग्राहकों को इसका डिलीवरी चरण जुलाई 2025 से शुरू होगा।
लॉन्च की घोषणा करते हुए,श्री त्सुत्सुमु ओटानी, प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं सीईओ, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा:“हम भारत में नई XL750 ट्रांसऐल्प को पेश करते हुए अत्यंत प्रसन्न हैं। अपनी शुरुआत से ही ट्रांसऐल्प एडवेंचर राइडिंग की विश्वसनीय पहचान रही है और इसे दुनियाभर के खोजी राइडर्स ने अपनाया है। इस नए मॉडल में उन्नत फीचर्स और उद्देश्यपूर्ण डिज़ाइन को शामिल किया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। हमें पूरा विश्वास है कि नई XL750 ट्रांसऐल्प भारत के एडवेंचर प्रेमियों को अत्यधिक उत्साहित करेगी। यह मोटरसाइकिल भारतीय बाज़ार में वैश्विक आइकॉन्स को लाने के प्रति हमारे प्रतिबद्ध प्रयासों को दर्शाती है।”
इस अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, श्री योगेश माथुर, डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा: “भारत में एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट अत्यधिक तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारे मौजूदा ADV पोर्टफोलियो के प्रति ग्राहकों का उत्साह प्रेरणादायक रहा है।
नई और अपडेटेड XL750 ट्रांसऐल्प की शुरुआत के साथ हम भारत में एडवेंचर टूअरिंग के लिए एक नई बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं। पहाड़ों की पुकार अब और तेज़ है — और ट्रांसऐल्प अब स्टाइल, प्रदर्शन और उद्देश्य के साथ उसका उत्तर देने के लिए तैयार है। बुकिंग्स अब देशभर के होंडा बिगविंग डीलरशिप्स पर खुल चुकी हैं, और हम जुलाई 2025 से डिलीवरी प्रारंभ करने के लिए तत्पर हैं।”
एडवेंचर से प्रेरणा लेकर तैयार की गई XL750 ट्रांसऐल्प एक सच्चे ऑल-टेरेन व्हीकल की भावना को दर्शाती है। इसका डिज़ाइन उद्देश्यपूर्ण है और इसका स्लीक बॉडीवर्क इसे एक खास पहचान देता है। यह बहुउपयोगी एडवेंचर टूरर एक फिर से डिज़ाइन किए गए फ्रंट सेक्शन के साथ आती है, जिसमें कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स Honda की फ्लैगशिप अफ्रीका ट्विन से लिए गए हैं। इसमें एक नया हेडलाइट यूनिट है, जिसमें डुअल एलईडी हाई/लो यूनिफाइड प्रोजेक्टर लेंस शामिल हैं और एक नया एयरोडायनामिक वाइज़र दिया गया है, जो लंबे सफ़र के दौरान स्टाइल और हवा से सुरक्षा दोनों प्रदान करता है। इसका समग्र आकार स्लीक होते हुए भी मजबूत दिखता है, जो शहरी चुस्ती और ऑफ-रोड क्षमता के बीच संतुलन बनाता है।
नई XL750 ट्रांसऐल्प दो रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी: रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.0-इंच का नया फुल-कलर TFT स्क्रीन दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल बॉन्डिंग तकनीक का उपयोग किया गया है जिससे तेज़ धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सके। XL750 ट्रांसऐल्प में Honda RoadSync ऐप कनेक्टिविटी दी गई है, जिसे बाएं हैंडलबार पर स्थित एक सरल, बैकलिट चार-तरफा टॉगल स्विच से कंट्रोल किया जा सकता है। यह राइडर्स को कॉल और एसएमएस अलर्ट्स प्राप्त करने, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन एक्सेस करने और चलते-फिरते म्यूज़िक और वॉयस कमांड्स को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही इसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल भी है, जो अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में पीछे चल रहे वाहनों को चेतावनी देता है, और ऑटोमैटिक टर्न सिग्नल कैंसिलिंग फंक्शन भी शामिल है।
2025 की XL750 ट्रांसऐल्प के केंद्र में 755cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 9,500 RPM पर 67.5 kW की अधिकतम पावर और 7,250 RPM पर 75 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। थ्रॉटल-बाय-वायर (TBW) सिस्टम से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक एड्स राइडर को पांच राइडिंग मोड्स – स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन, ग्रैवल और यूज़र – के बीच चयन करने की सुविधा देते हैं, जिनमें इंजन पावर, इंजन ब्रेकिंग और Honda Selectable Torque Control (HSTC) के साथ ABS और …


