- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
पीएनबी की पेशकश अब पीएनबी वन ऐप के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोलने की आसान डिजिटल सुविधा
वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम – खाता खोलने के लिए शाखा जाने की आवश्यकता नहीं
नई दिल्ली, 04 जुलाई: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पीएनबी वन ऐप के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) खाता खोलने की ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह पहल बैंक की डिजिटल रूपान्तरण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
नई सुविधा के अंतर्गत मौजूदा पीएनबी ग्राहक अपनी बच्चियों के लिए कभी भी, कहीं भी, बैंक शाखाओं में जाए बिना एसएसवाई खाते खोलने में सक्षम बनाती है। यह डिजिटल पहल सामाजिक भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने और देश भर के परिवारों के लिए सरकार समर्थित बचत योजनाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में पीएनबी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
पीएनबी वन ऐप के माध्यम से एसएसवाई खाता खोलने के चरण:
· अपने मोबाइल डिवाइस पर पीएनबी वन ऐप खोलें।
· मुख्य मेनू से ‘सेवाएं’ विकल्प पर टैप करें।
· सूची से ‘सरकारी पहल’ चुनें।
· ‘सुकन्या समृद्धि खाता खोलना’ चुनें।
· खाता खोलने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों का पालन करें।
हालांकि खाता खोलना डिजिटलाईज्ड कर दिया गया है, लेकिन आंशिक निकासी, खाता बंद करना और समय से पहले बंद करना सहित अन्य संचालन मुल शाखा स्तर पर ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से खोले गए खातों के लिए वर्तमान प्रक्रिया का पालन करते हुए संचालित किए जाते रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक अपनी निकटतम पीएनबी शाखा में जा सकते हैं, या बैंक के टोल फ्री नंबर 1800 1800/1800 2021 पर संपर्क कर सकते हैं।


