- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुंबई में शेयर ब्रोकरों के लिए पीएनबी की वन स्टाप ब्रांच आउटलेट
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने मुंबई में अपनी समर्पित स्टॉक ब्रोकर शाखा का उद्घाटन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह शाखा प्रतिष्ठित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) बिल्डिंग के ठीक सामने स्थित होने के कारण भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत रणनीतिक स्थान पर है।
उद्घाटन समारोह पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एमडी एवं सीईओ श्री सुंदररमन राममूर्ति तथा बीएसई क्लियरिंग लिमिटेड (बीएसईसीएल) की एमडी एवं सीईओ श्रीमती वैशाली बाबू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक एवं मुंबई जोनल प्रमुख श्री दीपक श्रीवास्तव और मंडल प्रमुख मुंबई शहर श्री राजीव कमल भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में विभिन्न एक्सचेंजों जैसे बीएसई, एनएसई, एमसीएक्स, बीएसईसीएल आदि के गणमान्य व्यक्ति, सम्मानित ग्राहक और प्रमुख हितधारक उपस्थित थे।
अपने संबोधन के दौरान, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने स्टॉक ब्रोकिंग समुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप अत्याधुनिक उत्पाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
स्टॉक ब्रोकर शाखा की शुरुआत सहज डिजिटल बैंकिंग समाधानों के माध्यम से स्टॉक ब्रोकरों को एंड-टू-एंड वित्तीय सेवाएं प्रदान करने की पीएनबी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शाखा की मुख्य पेशकशों में एनएसई क्लियरिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से ई-एफडीआर सुविधा, ई-बीजी , प्रतिभूतियों के एवज में ओवरड्राफ्ट और बैंक गारंटी सीमा शामिल हैं।
मजबूत संबंध प्रबंधन, कम टर्न-अराउंड-टाइम और कुशल नियंत्रण प्रणालियों के साथ, पीएनबी स्टॉक ब्रोकिंग क्षेत्र में अपनी पहुंच बनाने और बैंकिंग की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने पर केंद्रित है।


