- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनजी ज्वेलर्स ने लाइटस्टाइल बाय पीएनजी के साथ विकास के अगले पड़ाव को गति दी, सारा तेंदुलकर को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया
पुणे: पीएनजी ज्वेलर्स के समकालीन हल्के वजन वाले उत्तम आभूषण ब्रांड लाइटस्टाइल बाय पीएनजी ने सारा तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है. यह कदम भारत के भविष्य के ज्वेलरी उपभोक्ताओं से ब्रांड के जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
यह साझेदारी पीएनजी ज्वेलर्स के पुराने ग्राहकों और भविष्य के ग्राहकों के बीच एक धोरणात्मक सेतु के रूप में लाइटस्टाइल की भूमिका को और मजबूत करती है. पीएनजी ज्वेलर्स लगभग दो सदियों से पीढ़ियों से एक विश्वसनीय नाम रहा है, वहीं लाइटस्टाइल को विशेष रूप से आधुनिक रिटेल प्रारूप, समकालीन डिजाइन भाषा और एक सर्वव्यापी अनुभव के माध्यम से अगली पीढ़ी के लिए प्रासंगिक बने रहने के लिए सोच-समझकर तैयार किया गया है.
लाइटस्टाइल के पीछे की व्यापक सोच के बारे में बात करते हुए, पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा, “लाइफस्टाइल बाय पीएनजी हमारे मौजूदा ग्राहकों और भविष्य के ग्राहकों के जोड़ने का एक अच्छा और दीर्घकालिक प्रयास है. पीएनजी ने पीढ़ियों से विश्वास संपादन किया है, लेकिन हमारे लिए यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि हम आज के युवा उपभोक्ताओं की सोच, खरीदारी और अभिव्यक्ति के तरीके के अनुरूप बने रहें. लाइफस्टाइल को एक आधुनिक रिटेल फॉर्मेट के रूप में बनाया गया है, जिसमें मजबूत ओमनीचैनल उपस्थिति है और इसे केवल पारंपरिक अवसरों तक सीमित न रखकर रोज के पलों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. यह कोई शार्ट टर्म स्टाइल पहल नहीं है, बल्कि पीएनजी के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र है, जिसमें मर्चेंडाइजिंग, प्लानिंग, मार्केटिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष ध्यान दिया गया है. हमारे पायलट स्टोर्स को मिली उत्साहजनक प्रतिसाद ने हमें प्रमुख बाजारों में ब्रांड को संरचित तरीके से विस्तार करने का आत्मविश्वास दिया है.”
सारा तेंदुलकर की स्वाभाविक शालीनता, आधुनिक दृष्टिकोण और मजबूत डिजिटल जुड़ाव उन्हें ब्रांड की विचारधारा के लिए एकदम उपयुक्त बनाते हैं. इंस्टाग्राम पर 8.9 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, उन्हें उनकी आकर्षक स्टाइल, प्रामाणिकता और संतुलित व्यक्तिमत्व के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है. उत्कृष्ट डिझाइन, सादगीपूर्ण और आराम को प्राथमिकता देने वाले फैशन के प्रति उनकी पसंद, लाइटस्टाइल के डिजाइन सिद्धांतों के साथ पूरी तरह से मेल खाती है.
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए सारा तेंदुलकर ने कहा, “लाइटस्टाइल सहजता और व्यक्तित्व की भावना को दर्शाता है, जो मुझे बहुत स्वाभाविक लगता है. इसकी ज्वेलरी हल्की, सोच-समझकर डिज़ाइन की गई है और रोज़ की ज़िंदगी के लिए उपयुक्त है, जिससे यह साझेदारी मेरे लिए वास्तव में रोमांचक बन जाती है.”
इसी बात को आगे बढ़ाते हुए, लाइटस्टाइल बाय पीएनजी के मार्केटिंग और ई-कॉमर्स प्रमुख हेमंत चव्हाण ने कहा, “सारा उन युवा महिला की सोच का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिनके लिए लाइटस्टाइल बनाया गया है – आत्मविश्वास से भरपूर, आधुनिक और अपने तरीके से अभिव्यक्त. युवा दर्शकों के साथ सहजता से जुड़ने की उनकी क्षमता, लाइटस्टाइल की उस महत्वाकांक्षा को मजबूत करती है कि वह भविष्य के उन उपभोक्ताओं के लिए पसंदीदा ज्वेलरी डेस्टिनेशन बने जो डिज़ाइन, सहजता और प्रामाणिकता को महत्व देते हैं”.
ब्रांड एंबेसडर के रूप में, सारा तेंदुलकर ब्रांड और कलेक्शन अभियानों में नज़र आएंगी, डिजिटल पहलों, मीडिया इंटरैक्शन में भाग लेंगी और प्रमुख स्टोर लॉन्च में शामिल होंगी. इसके अलावा वह चुनिंदा कलेक्शन के लिए स्टाइल म्यूज़ के रूप में भी काम करेंगी. दो साल की यह साझेदारी दिसंबर 2025 में शुरू होगी, और सारा के साथ डिज़ाइन किए गए कलेक्शन मार्च 2026 से लॉन्च किए जाने की योजना है.
लाइफस्टाइल बाय पीएनजी एक स्वतंत्र बिज़नेस वर्टिकल के रूप में काम करता है, जो उन महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो पारंपरिक या त्योहारों के अलावा भी आभूषण खरीदती हैं, चाहे वह स्वयं के लिए हो, गिफ्टिंग हो या रोज के पलों के लिए. यह ब्रांड एक सशक्त ओमनीचैनल दृष्टिकोण अपनाता है जो भौतिक स्टोर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट आधारित एंगेजमेंट को एकीकृत करता है.
पुणे और गोवा में पायलट स्टोरों से मिली उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद, लाइटस्टाइल अब सुनियोजित विस्तार के लिए तैयार है. ब्रांड का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 50 स्टोर्स तक विस्तार करना है, जिसमें कंपनी के स्वामित्व और फ्रेंचाइजी के दोनों प्रारूप शामिल होंगे, साथ ही एक ऑनलाइन स्टोर और ऐप भी होगा. विस्तार का प्रारंभिक चरण महाराष्ट्र पर केंद्रित होगा, जिसके बाद भारत के अन्य हिस्सों में विस्तार किया जाएगा.


