- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एण्डटीवी के ‘येशु‘ में पूजा दीक्षित मारिया के रूप में नजर आयेंगी
एण्डटीवी का नया शो येशु, विशेष रूप से एक ऐसे युवा परोपकारी बच्चे की कहानी है जो दुनिया में सिर्फ अच्छा करना चाहता है। अपने शानदार कंटेंट और किरदार के साथ इस शो ने लगातार दर्शकों के दिलों को छुआ है। आगामी एपिसोड्स में जल्द ही, दर्शक पूजा दीक्षित को मारिया की भूमिका निभाते हुए देखेंगे।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा, ष्मारिया येशु (विवान शाह) की चाची और क्लियो (अजीत झा) की पत्नी है जिसके मन में मेरी (सोनाली निकम) और येशु के प्रति बहुत ही ज्यादा ईष्र्या भरी हुई है। इसका कारण यह है कि हमेशा लोगों के द्वारा उनका सम्मान किया जाता ह,ै जिसकी वजह से कोई मारिया पर ध्यान नहीं देता। वह पूरी तरह से एक दुष्ट महिला नहीं है लेकिन वह अपने बच्चों को हमेशा दूसरे से ऊपर रखती है। उसका मकसद येशु को नुकसान पहुंचाना नहीं लेकिन उसके मन में उसके लिए कोई खास प्यार और लगाव भी नहीं है।
मारिया के किरदार की बहुत अलग-अलग विशेषताएं हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कैसे कई अलग-अलग घटनाओं की वजह से उसका व्यक्तित्व उभर कर सामने आता है। पूजा दीक्षित ने यह भी कहा, ष्मेरा किरदार प्रतिस्पर्धी है और उसे ऐसा बिलकुल भी नहीं दिखाया गया है कि वह दूसरे की खुशी से खुश हो।
मुझे मारिया की भूमिका निभाकर बहुत मजा आ रहा है क्योंकि उसकी जिंदगी में कई चीजें ऐसी हैं जिसका खुलासा आगे आने वाले एपिसोड्स में होगा।ष् येशु को गांव में एक परोपकारी बच्चे के रूप में जाना जाएगा, और येशु और मेरी को मिलने वाले सम्मान, उपहारों और तारीफों की वजह से मारिया पूरी तरह से ईष्र्या से भर जाएगी। वह कैसे येशु की जिंदगी में बाधा खड़ी करेगी?


