- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पूनावाला फाइनेंस का चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए विशेष टर्म लोन स्कीम
लक्ष्य देशभर में 3 लाख से अधिक सीए को लाभ पहुंचाना
अगस्त 2020। एक प्रणालीगत महत्वपूर्ण गैर जमा एनबीएफसी पूनावाला फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने एक आपसी सहमति करार की है, ताकि एक कोलेटरल मुक्त विशेष सावधि ऋण योजना ऑफर की जाए, जिसका लक्ष्य ऐसे तीन लाख से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को लाभ पहुंचाना है.
जो आईसीएआई के सदस्य है। यह लोन स्कीम ऐसे समय में उनके प्रोफेशनल कार्य के साथ ही साथ उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को लेकर उनकी वित्तीय जरूरत को पूरा करने में सहयोग करेगा, जब कोविड-19 के कारण सभी क्षेत्रों में तरलता का संकट है।
पूनावाला फाइनेंस को इस स्कीम के शुरू होने के एक महीने के भीतर 3000 से अधिक लोन आवेदन मिले है और 1500 से अधिक सीए को 150 करोड़ रू के ऋण की मंजूरी दी गई है।
विशेषकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए तैयार यह अनोखा टर्म लोन एक आकर्षक ब्याज दर, शून्य पूर्वभुगतान शुल्क, 100 प्रतिशत आनलाइन डिजिटल प्रोसेसिंग ऑफर करता है तथा अधिक ब्याज दर के अपने मौजूदा लोन को वश में करने का विकल्प देता है।

पूनावाला फाइनेंस के चेयरमैन श्री अडार पूनावाला ने कहा कि “हमें खुशी है कि इस अप्रत्याशित समय में चार्टर्ड अकाउंटेट्स पेशेवरों की ऋण संबंधित जरूरतों में सहयोग देने के लिए यह एक विशेष लोन स्कीम है। हमारा मानना है कि एमएसएमई और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं डॉक्टरों जैसे पेशेवरों को व्यवसाय विकास के लिए ऋण सहयोग ऑफर करने से उद्यमिता इकोसिस्टम को और मजबूती मिलेगी तथा आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

लोन स्कीम के बारे में बोलते हुए पूनावाला फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ श्री अभय भूटाडा ने कहा कि,‘‘यह विशेष लोन स्कीम हमारे मिशन का एक भाग है, जिसमें इंटरप्राइजेस एवं व्यक्तियों को ऋण सहयोग करना है, ताकि वे अपनी ऋण जरूरतों को पूरी कर सके। मौजूदा बाजार परिदृश्य में जब ऋण पाना एक चुनौती है, हमारी अर्फोडेबल एवं डिजिटल समर्थित लोन स्कीम चार्टर्ड अकाउंटेट्स पेशेवरों की मदद उनकी आकांक्षाओं को पूरी करने में करेगी। हमारी पहुंच राष्ट्रव्यापी करने तथा उद्योग उन्मुख विकास को बढ़ावा देने में यह हमारी मदद करेगा।’’


