- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
प्रदेश में आयुष एवं होम्योपैथी चिकित्सा के विकास पर सकारात्मक चर्चा
भोपाल/ इंदौर, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को प्रदेश में बढ़ावा देने के विषय पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
गौरतलब है कि प्रो. राजीव दीक्षित वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख थिंक-टैंक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। यह संस्थान सुशासन, प्रभावी नीतियों, शिक्षा एवं जैव-अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य शासन हेतु अनुसंधान एवं रणनीतिक नीतियों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्थान का मुख्यालय भोपाल में स्थित है तथा इसके अध्यक्ष मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी हैं।
बैठक के दौरान प्रो. राजीव दीक्षित ने डॉ. ए.के. द्विवेदी की उस मानवीय सेवा की सराहना की, जिसमें उन्होंने दुबई-मुंबई उड़ान के दौरान एक यात्री की अचानक बिगड़ी स्थिति में सीपीआर देकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस कार्य की सम्पूर्ण देश में व्यापक प्रशंसा हुई थी।
इस अवसर पर शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल के प्राचार्य डॉ. एस.के. मिश्रा ने डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा चलाए जा रहे एनीमिया जागरूकता अभियान की जानकारी उपस्थितजनों को दी। उन्होंने बताया कि डॉ. द्विवेदी पिछले तीन दशकों से प्रदेश में एनीमिया जागरूकता के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं तथा प्रत्येक वर्ष जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते हैं।सम्पूर्ण देश से अप्लास्टिक एनीमिया और सिकल सेल सहित बोनमैरो की बीमारी से पीड़ित लोग डॉ एके द्विवेदी के पास इंदौर में इलाज के लिए आते हैं और उनकी होम्योपैथी चिकित्सा से लाभ उठाते हैं
डॉ. ए.के. द्विवेदी ने प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास एवं शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रो. राजीव दीक्षित से सहयोग का आग्रह किया। इस पर प्रो. दीक्षित ने कहा कि संस्थान प्रदेश के थिंक-टैंक के रूप में कार्य करता है और आयुष एवं होम्योपैथी के प्रोत्साहन हेतु भी सकारात्मक विचार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डॉ. ए.के. द्विवेदी वर्ष 2015 से आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत सीसीआरएच की विभिन्न गतिविधियों से सदस्य के रूप में जुड़े रहे हैं तथा स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर श्री ऋषि गर्ग, श्री पीयूष सक्सेना, डॉ. डी.एन. मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


