- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमिताभ और अक्षय के बाद करन आनंद की होम मेड शार्ट फ़िल्म का पोस्टर हुआ रिलीज़
कोरोनोवायरस महामारी के भयावह परिणाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। और इसको देखते हुए जैसे ही देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 5.0 का ऐलान हुआ, हमारे बॉलीवुड हस्तियों जैसे अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, रजनीकांत, रणबीर कपूर, दिलजीत दोसांझ, और आलिया भट्ट, जैसे अन्य लोगों ने साथ मिलकर ‘परिवार’ नामक एक शार्ट फिल्म बनाई थी, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था।
तो वही इस बार बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद ने भी लॉकडाउन के दौरान ‘आईना ‘ नाम की एक शार्ट फिल्म मौजूदा परिस्थियों को देखते हुए और जागरूकता फैलाने के लिए बनाई है।
फ़िल्म का उद्देश्य घर पर रहना, सुरक्षित रहना, घर से काम करना, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिहाड़ी मजदूरों और घर के सफाई कर्मियों को भुगतान करना है। ‘आईना ‘ का प्रीमियर सोमवार को रात 9 बजे यूट्यूब के माध्यम से दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा।
फिल्म के बारे में बात करते हुए करन ने कहा”यह मेरी पहली शार्ट फिल्म है , और मैं पोस्टर लॉन्च को लेकर खाफी उतसाहित और खुश हूँ, साथ ही थोड़ा नर्वस भी हूँ। अभी की परिस्थिओं को देखते हुए यह फिल्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएंगी। हमने इस फिल्म को सरकार के नियमों और कानूनों का पालन करते हुए महामारी और लॉकडाउन स्थिति में शूट किया है।
आपको बता दूं कि इस फिल्म को बनाने के पीछे जितने भी लोग जैसे एक्टर,डायरेक्टर , प्रोडूसर , कास्ट, टेक्निशन ,साउंड डिज़ाइनर ,एडिटर कोई भी एक दूसरे नहीं मिले है। यहां तक कि मैंने और अभिनेत्री ने भी एक दूसरे से मुलाकात नहीं की। फिर भी सब बहुत अच्छे से किया गया है।
फिल्म लॉकडाउन के दौरान एक घर से जुड़े समाज की अपने ज़िंदगी से लड़ाई और काम से जुड़ी समस्याओं पर आधारित है और साथ ही जो हमारे दैनिक वेतन श्रमिक किस तरह की समस्या का सामना करते है बताया गया है। इसलिए मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वह फिल्म देखें और हमारे दैनिक वेतन कर्मचारियों के महत्व को जानें।
फिल्म सोमवार को रिलीज़ होगी और इसका परिणाम भी दो तीन दिनों में आ जाएगा। मेरी प्रार्थना है कि हमारी मेहनत रंग लाए क्योंकि हम सभी ने बड़े ही शिद्दत से काम किया है। और अंत में मैं फिल्म के डायरेक्टर मिस्टर शांतनु श्रीवास्तव , राइटर एंड डायरेक्टर बॉबी खान, साउंड डिज़ाइनर चिन्मय परिदा , एडिटर प्रबीन सिंह, ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर मयंक शेखर और बाकि टीम का धन्यवाद करना चाहुँगा। सभी ने अपनी तरफ से बेहतर प्रदर्शन किया है। “
लॉकडाउन के दौरान सबसे खराब स्थिति में चल रहे दैनिक वेतन कर्मचारियों को मनोरंजन जगत भूल चुका है, जबकि इस समय उन लोगो को वित्तीय सहायता की ज्यादा आवश्यकता है। फिल्म ‘आईना ‘ का उद्देश्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और घर की सफाई कर्मचारियों के भुगतान के महत्व को दुनिया के सामने लाना है।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ,करन आनंद ने ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। ‘किक’ मूवी में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स की काफी सराहना की गई थी। लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था।


