- Karisma Kapoor Recalls Saroj Khan’s Playful Remark About Her Hit Songs with Raju Khan
- जरूरतमंदों तक पहुँचाया अन्न-जल
- ऊर्जा दक्षता, स्मार्ट फोर्जिंग प्रौद्योगिकियों और उन्नत विनिर्माण समाधानों पर AIFI का जमशेदपुर में विशेष सत्र; पूर्वी भारत में बढ़ाया अपना विस्तार
- लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा
- Varun Dhawan Dominates 2026! Serves a Box Office Business of Over Rs.540 Crore with Two Blockbusters, Border 2 & Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
पावर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने थर्ड एनुअल होली बैश किया सेलिब्रेट, अनवी की रासलीला 3.0!
होली का उत्सव न सिर्फ रंगों का प्रतीक है, बल्कि यह एकता और विशिष्टता को भी दर्शाता है। पावर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। उन्होंने इस साल एनुअल होली बैश ‘अनवी की रासलीला 3.0’ की होस्टिंग की। यह पॉपुलर कपल 2022 से होली पार्टी होस्ट करता आ रहा है। अंकिता और विक्की ने इस साल की होली पार्टी की झलक उनके फैंस और फॉलोवर्स के साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।
इस होली बैश को जो चीज़ सबसे दिलचस्प और रोमांचक बनाती है वह है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारें, जो अपनी उपस्थिति से इसकी शोभा बढ़ाते हैं। अंकिता और विक्की की पिछले साल की होली पार्टी में तुषार कपूर, करणवीर बोहरा, गुरुमीत चौधरी, देबिना बनर्जी और युविका चौधरी जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे। वहीं, इस साल बैश का हिस्सा एकता कपूर, सनी लियोनी और डैनियल वेबर का पूरा परिवार, मनीष रानी, कृष्णा अभिषेक, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी और रेशमी देसाई जैसे कई सेलेब्स हुए।
काम के मोर्चे पर, अंकिता लोखंडे ने रणदीप हुडा अभिनीत फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में अपने शानदार अभिनय से सभी को चौंका दिया है। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म में अंकिता को ‘यमुनाबाई’ के रूप में दिखाया गया है। एक्ट्रेस को फैंस और क्रिटिक्स से समान रूप से प्यार और प्रशंसा मिल रही है।


