- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
प्रभास अभिनीत फिल्म ‘साहो’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज!
पैन इंडिया स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘साहो’ का नया पोस्टर आज रिलीज हो गया है। दर्शकों को रोमांच की खुराक देते हुए, अभिनेता इस लुभावने पोस्टर में इंटेंस लुक में नज़र आ रहे है। फ़िल्म के नए पोस्टर में सुपरस्टार के दमदार लुक ने रिलीज के प्रति उत्साह दो गुना बढ़ा दिया है।
अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को एक विशेष तरीके से संबोधित करते हुए अपने सामाजिक हैंडल पर पोस्टर साझा किया है और लिखा, “Hey darlings, the second poster of my film, Saaho is here. Check it out! #15AugWithSaaho
@shraddhakapoor @sujeethsign @uvcreationsofficial #BhushanKumar @tseries.official @officialsaahomovie”
फ़िल्म के इस एक्शन-पैक पोस्टर में उड़ती हुई पुलिस की कार और टूटे हुए कांच के साथ फ़िल्म में नज़र आने वाले दमदार एक्शन की झलक साफ़ देखी जा सकती है।
पोस्टर पहले से ही एक्शन से भरा हुआ है, जो एक यादगार फिल्म की तरफ़ इशारा कर रहा है। इतना ही नहीं, बाइक पर प्रभास के सराहनीय लुक ने एक्शन प्रेमियों को अभी से उत्साहित कर दिया हैं।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत “साहो” सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं।


