- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रैक्टिकली ने टीचर्स डे पर फ्री टीचर्स एप्प लॉन्च किया
यह एप्प पढ़ाई के मिश्रित मॉडल को सपोर्ट करता है और कोई भी टीचर इसे कहीं से भी एक्सेस कर सकता है
07 सितंबर, 2021: प्रैक्टिकली ने प्रैक्टिकली स्कूल सॉल्यूशन (पीएसएस) सूट के हिस्से के तौर पर एक टीचर एप्प लॉन्च किया है। प्रैक्टिकली भारत का पहला एक्सपेरियेंशियल लर्निंग एप्प है, जो कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिये पढ़ाई को रोचक बनाने के लिये डिजाइन किया गया है। यह एप्प मौजूदा प्रैक्टिकली एप्प में इंटीग्रेटेड है और इसके साथ टीचर्स डे के अवसर पर सुधार के बाद टीचर वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है।
यह स्टूडेंट्स के साथ बेहतर बातचीत और जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिये आसान और यूजर-फ्रैंडली फीचर्स के साथ प्रीमियर क्लासरूम के अनुभव की पेशकश करता है। टीचर्स अपनी सुविधा के अनुसार एप्प या टीचर वेब पोर्टल के जरिये क्लासेस चला सकते हैं। इस समाधान के माध्यम से, स्कूल टीचर्स के अलावा दुनिया का कोई भी टीचिंग पेशेवर अपनी ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लासेस चला सकता है और इसके इमर्सिव और दिलचस्प कंटेन्ट का फायदा ले सकता है।
यह एप्प दो आसान चरणों में सेशंस और क्लासरूम का क्रियेशन कर टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिये ऑनलाइन और ऑफलाइन टीचिंग और लर्निंग की उबाऊ प्रक्रियाओं को आसान बनाता है। यूजर्स अब एप्प में लॉग इन करते समय स्टूडेंट या टीचर के रूप में जारी रखने का विकल्प चुन सकेंगे। यह एप्प 3डी वीडियोज, सिम्युलेशंस और एआर के अनुभवों की व्यापक सूची वाली एक विशाल कंटेन्ट लाइब्रेरी तक मुफ्त में एक्सेस देता है। टेस्ट को ग्रेड, चैप्टर या विषय के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है और उसमें कई प्रश्न, पढ़ाई के पैकेज और अत्याधुनिक एनालिटिक्स हैं, ताकि स्टूडेंट की भागीदारी और प्रदर्शन की समीक्षा की जा सके।
इसे आसान बनाये हुए क्लासरूम सेटअप और यूजर इंटरफेस से टीचर्स अब स्टूडेंट्स के वर्चुअल क्लासरूम में एंटर करने के लिये उनके साथ क्लासरूम आईडी या एक लिंक शेयर कर सकते हैं। इस एप्प द्वारा बार-बार सेशंस को तय समय पर बनाया जा सकता है, जिसके लिये स्टूडेंट्स को ऑटोमेटिक नोटिफिकेशंस भेजे जाते हैं। टीचर्स इस एप्प से स्टूडेंट्स को हवाला देने के लिये अपना खुद का मटेरियल बनाकर अपलोड कर सकते हैं और अपने कंटेन्ट तक सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित कर सकते हैं।
इसके विकल्प के तौर पर, वे प्रैक्टिकली के संबद्ध और तैयार कंटेन्ट, जैसे एआर, गेम्स, पीडीएफ, सिम्युलेशंस या वीडियोज को शेयर कर सकते हैं, जिनका तुरंत हवाला देने के लिये बुकमार्क होते हैं। टीचर्स अब स्टूडेंट्स को आसानी से काम सौंप सकते हैं, असाइमेंट्स जनरेट कर सकते हैं, डॉक्युमेंट्स अपलोड कर सकते हैं और क्वेश्चन बैंक्स बना सकते हैं। वे परिणामों के मूल्यांकन और प्रकाशन को ऑटोमेट भी कर सकते हैं।
इस एप्प के लॉन्च के अवसर पर प्रैक्टिकली के फाउंडर और सीईओ सुब्बाराव सिद्दाबातुला ने कहा, “ऑल-इन-वन इंटीग्रेटेड एप्प और सुधार के बाद लॉन्च टीचर वेब पोर्टल एक संपूर्ण समाधान की पेशकश करता है। यह समाधान टीचर्स और स्टूडेंट्स के कक्षा के अनुभव को दिलचस्प बनाने के लिये उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुसार है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम पढ़ाई का सर्वश्रेष्ठ अनुभव दे रहे हैं, जो स्टूडेंट और टीचर के बीच बेहतर इंटरफेस देता है, उनकी एकाग्रता को बढ़ाता है और पढ़ाई के बेहतर परिणाम देता है। इस एप्प से टीचर्स दिलचस्प विजुअल्स, स्टोरीटेलिंग की तकनीकों और एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर सकेंगे, ताकि शंका के तुरंत समाधान के साथ कॉन्सेप्ट स्पष्ट हो सके। इस प्रकार ऑनलाइन और फिजिकल क्लासेस ज्यादा रोचक और प्रभावी बनेंगी।”


