- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रज्ञा और अभिषेक कपूर ने अपने रिश्ते के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाया!
निर्माता प्रज्ञा कपूर और निर्देशक अभिषेक कपूर ‘काई पो चे’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, वे अपनी 12 साल की साझेदारी का जश्न मना रहे हैं। प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए अपने पोस्ट में न केवल उनकी सिनेमाई सफलताओं के लिए बल्कि उनके व्यक्तिगत संबंध के लिए भी आभार और प्यार व्यक्त किया। प्रोड्यूसर और एनवायरमेंटलिस्ट की पोस्ट का कैप्शन था:
“ए पार्टनरशिप स्कोरिंग हायर देन सचिन तेंडुलकर एंड सौरव गांगुली 12 ईयर एंड काउंटिंग हैप्पी एनीवर्सरी गट्टू कपूर.”
प्रज्ञा और अभिषेक कपूर अपने प्यार और संबंध से दूसरों को प्रेरित करते हैं। उनका प्यार, टीम वर्क और कहानी कहने के लिए साझा जुनून एक सुंदर उदहारण प्रदर्शित करता है क्योंकि वे सिनेमा की दुनिया में बदलाव लाना जारी रखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो यह आकर्षक जोड़ी अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जहां अभिषेक दो नई प्रतिभाओं, अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को निर्देशित करेंगे।


