- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
प्रज्ञा कपूर ने अपनी नई सस्टेनेबल क्लोथिंग लाइन न्यू ब्रांड किया लॉन्च!
प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने हाल ही में ह्यूमन नेचर नाम से अपनी सस्टेनेबल क्लोथिंग लाइन लॉन्च की है। ब्रांड, एक साथ – द अर्थ फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए स्थापित किया गया है और इसे प्रज्ञा कपूर और आर्टिस्ट – पर्यावरणविद् एलोडी ले डेर्फ़ द्वारा डिज़ाइन किया गया है।
जब प्रज्ञा से उनके ब्रांड के बारे में बात करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, “हमारे ब्रांड ह्यूमन नेचर का उद्देश्य मनुष्यों, पर्यावरण और जानवरों के सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना है। एक साथ फाउंडेशन – द अर्थ फाउंडेशन के साथ सहयोग, एक स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल दुनिया, को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हमारे ब्रांड का आधार बनती है। सेल्स रेवेन्यु सीधे इस आर्गेनाईजेशन की पर्यावरणीय पहल का समर्थन करता है।”
ह्यूमन नेचर एक ऐसी पहल है, जिसका लक्ष्य लोगों और पर्यावरण के बीच महत्वपूर्ण संबंध के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कम्पैशन और अंडरस्टैंडिंग पर जोर देने के साथ, यह दुनिया और उसके विविध प्राणियों के प्रति प्रेम और दया का एक मजबूत संदेश देता है। इसका लक्ष्य जागरूकता को बढ़ावा देना, सभी को पर्यावरण की देखभाल और सम्मान के साथ व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत बनाना है। ब्रांड का उद्देश्य इको-फ्रेंडली प्रैक्टिसेज को बढ़ावा देकर और लोगों को अपने दैनिक जीवन के प्रति अधिक जागरूक नज़रिया अपनाने के लिए प्रोत्साहित करके एक स्थायी भविष्य बनाना है।


