- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रीति झंगियानी और परवीन डबास परिवार ने क्रिसमस पर अपने बच्चों के लिए बनाई खास योजना!
प्रीति झंगियानी और परवीन डबास एक पावर कपल हैं जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वे दोनों काफी आसानी से अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच एक अच्छा संतुलन बनाए रखते हैं। इक उद्यमी जोड़ी और देश में आर्म रेसलिंग के खेल का नेतृत्व करने वाले चेहरों मे से एक होने के अलावा, वे दो प्यारे बच्चों के माता-पिता भी हैं। तो कोई भी समाज सकता है कि त्योहारों के दौरान, विशेष रूप से क्रिसमस जैसे त्योहार के दौरान, उनके लिए परिवार के साथ समय बिताना और बच्चे सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
कार्य प्रतिबद्धताओं के चलते, दोनों ने हाल ही में भारत के भीतर जयपुर, पुणे जैसे स्थानों की बहुत यात्रा की। हालाँकि, क्रिसमस का विशेष दिन उन्होंने उनके बच्चों के लिए पूरी तरह से आरक्षित रखा है। उसी के लिए अपनी योजनाओं के बारे में, उन्होंने बताया की,
“हम दो बच्चों के माता-पिता हैं और तो जब हमारे लिए क्रिसमस के प्लांस की बात आती है तो हमे कुछ ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती। हालाँकि हमने काम की प्रतिबद्धताओं के लिए बीच में बहुत यात्राएँ की थीं, लेकिन अब वह दिन है जब हम आराम करे, यात्रा मे से थोड़ा ब्रेक लें और परिवार के साथ में इस समय का आनंद लें। हमने अपने घर को सुंदर क्रिसमस ट्री सहित रोशनी और अन्य साज-सामान से शानदार ढंग से सजाया है। हमने अपने बच्चों को कुछ उपहार देकर आश्चर्यचकित किया है और सच कहें तो, इस दिन एक माता-पिता के रूप में उनके चेहरे पर खुशी और मुस्कान हमारा सबसे बड़ा उपहार है। हम बाद में एक अच्छी ड्राइव के लिए बाहर जाएंगे और बच्चों के साथ मिलकर आनंददायक भोजन का आनंद लेंगे। आपको कभी एहसास नहीं होता कि आपके बच्चे कितनी तेजी से बढ़ते हैं और अब से, उन्हें वह समय देना बहुत महत्वपूर्ण है जिसके वे हकदार हैं, खासकर ऐसे विशेष दिन पर। हमारे सभी प्रशंसकों और समर्थकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं और आशा है कि वे हमारे सभी भविष्य के प्रयासों के लिए हमारा समर्थन करते रहेंगे।”
हम इस मनमोहक जोड़ी प्रीति झंगियानी और परवीन डबास को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं और आशा है कि अगले साल उनका समय शानदार रहेगा। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


