- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित, सायकोलॉजिकल थ्रिलर अमेज़न ओरिजिनल सीरीज बेस्टसेलर का ट्रेलर लॉन्च किया
इस अमेज़न ओरिजिनल सीरीज में मिथुन चक्रवर्ती, श्रुति हासन, अर्जन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी जैसे टैलेंटेड सितारों की फौज अहम भूमिकाएं निभा रही है
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित आगामी अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ बेस्टसेलर के ट्रेलर का अनावरण किया। यह इंटेलीजेंट एवं दिलचस्प सायकोलॉजिकल थ्रिलर सस्पेंस व ड्रामा का एकदम सही मिश्रण है, जो दर्शकों को मनुष्य की गड़बड़ भूलभुलैया के अंधेरों का सफर कराएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा के अल्केमी प्रोडक्शन एलएलपी द्वारा प्रोड्यूज की गई और मुकुल अभ्यंकर द्वारा निर्देशित बेस्टसेलर में मिथुन चक्रवर्ती, श्रुति हासन, अर्जन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी जैसे दिलकश सितारों की फौज महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है। इस अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर 18 फरवरी, 2022 को दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में होगा।
“स्क्रिप्ट पढ़ते ही यह मुझे इतनी जोरदार और रोमांचक लगी कि मैं फौरन जान गया था कि यह एक दर्शनीय चीज बन जाएगी।”- कहना है बेस्टसेलर के डाइरेक्टर मुकुल अभ्यंकर का। वह आगे बताते हैं, “स्क्रिप्ट पढ़ने से लेकर देश की कुछ सबसे प्रामाणिक लोकेशनों पर शूटिंग करने तक इस असाधारण रूप से प्रतिभाशाली टीम तथा बेस्टसेलर के कास्ट एवं क्रू के साथ काम करने का मेरा अनुभव अद्भुत रहा। मुझे यकीन है कि दर्शक इस सीरीज के हर रहस्यमय क्षण को बेहद पसंद करेंगे और आठवां एपिसोड खत्म होने तक उनकी भूख और ज्यादा बढ़ जाएगी। मुझे खुशी है कि बेस्टसेलर अमेज़न प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में मौजूद दर्शकों तक पहुंचेगी।“
इस सीरीज के बारे में बात करते हुए सबके पसंदीदा एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “बेस्टसेलर वाला मेरा किरदार लोकेश प्रमाणिक दिलचस्प व्यवहार करने वाला एक अनोखा व्यक्तित्व है। मुझे उसकी तमाम सनकों के साथ यह रोल निभाने में बड़ा मजा आया। सीरीज में मौजूद अपने प्रतिभाशाली को-स्टार्स के साथ काम करके भी मैंने बेहतरीन समय गुजारा है। अपने-अपने किरदारों को जीवंत करने के लिए सभी ने वाकई कड़ी मेहनत की है। मेरा इससे बेहतर स्ट्रीमिंग डेब्यू हो ही नहीं सकता था। मुझे मुकुल अभ्यंकर पर गहरा भरोसा है और मेरा मानना है कि एक बेहद मनोरंजक थ्रिलर डेवलप करने की दिशा में उन्होंने बड़ा सराहनीय काम किया है। बेस्टसेलर यकीनन दुनिया भर के सस्पेंस व थ्रिलर प्रशंसकों को पसंद आएगी और मैं अमेज़न प्राइम वीडियो पर इसके प्रीमियर का इंतजार कर रहा हूं।”
“मैं इस बात को लेकर रोमांचित हूं कि बेस्टसेलर मेरा फुल-फीचर डिजिटल डेब्यू है।”- कह रही हैं श्रुति हासन- “जब सिद्धार्थ मल्होत्रा बेस्टसेलर के लिए मेरे पास पहुंचे, तो मैं कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही थी और मैं पक्के तौर पर यह कमिटमेंट नहीं कर सकती थी। लेकिन जिस पल मैंने स्क्रिप्ट देखी, मैं इसे पढ़ती ही रह गई! मैं कहानी में मौजूद परतों के भीतर गहराई तक उतर गई और मुझे अपना किरदार इतना सम्मोहक लगा कि मुझे इसे निभाना ही था। मैं हमेशा एक महिलाप्रधान कहानी के साथ इस स्पेस में दाखिल होना चाहती थी और यह ऐसा किरदार निभाने का अद्भुत अवसर था, जिसे मैं ठुकरा नहीं सकती थी। मैंने अपनी भूमिका की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की है और मैं इस सीरीज के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर वाकई उत्सुक हूं।”
अर्जन बाजवा ने बताया, “बेस्टसेलर की स्टोरी एक ऐसी दास्तान है, जो दर्शकों को पूरी तरह से बांध कर रखेगी। हर कैरेक्टर बेहद खास है, जिसे डाइरेक्टर मुकुल अभ्यंकर के विजन से निर्देशित होकर हर प्रतिभाशाली कलाकार ने पर्फेक्शन के साथ निभाया है। पूरा नैरेटिव बेहद कुतूहलपूर्ण है और कई परतों से भरा हुआ है। मैं एक कामयाब और मुखर राइटर ताहिर वज़ीर के रूप में अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हूं, जिसका जीवन एक अजनबी से टकराने के बाद भारी ट्विस्ट और टर्न से गुजरता है। इस किरदार की कई परतों को देखते हुए यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका थी, लेकिन साथ ही साथ एक एक्टर के रूप में ताहिर को परदे पर उतारने का अनुभव बड़ा शानदार रहा। मैं बेस्टसेलर के दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने को लेकर बेताब हूं।”
गौहर खान ने अपनी राय साझा करते हुए कहा, “मैं बेस्टसेलर की टीम में कास्ट की जाने वाली शायद पहली आर्टिस्ट थी, क्योंकि सीरीज के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मेरे अंदर मयंका को देख लिया था।” वह बताती हैं- “मयंका का चरित्र बड़ा बहुमुखी है। अपने आसपास मौजूद लोगों के साथ उसके संबंध जटिल हैं तथा वह अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करती है। इस किरदार के साथ बहुत सारी महिलाएं खुद को आइडेंटीफाई करेंगी। डाइरेक्टर मुकुल अभ्यंकर ने मेरे किरदार की बारीकियों को बड़ी खूबसूरती से पेश किया है।”
सत्यजीत दुबे ने बताया, “हर एक्टर का सपना होता है कि उसका काम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे। मैं अमेजन प्राइम वीडियो पर बेस्टसेलर की ग्लोबल रिलीज को लेकर बड़ा उत्साहित हूं। यह एक जटिल और चुनौतीपूर्ण भूमिका थी – मेरे कैरेक्टर में कई लेयर्स मौजूद थीं। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैंने अपनी क्षमता से आगे बढ़कर काम करने का भरपूर आनंद उठाया है। मुझे ऐसी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने की भी खुशी है, जिसने किरदारों के बीच की केमिस्ट्री को खूबसूरती से उभारने में मदद की, जिसके चलते इस सीरीज में काम करना एक सुखद अनुभव बन गया। मैं बेस्टसेलर के बारे में ऑडियंस की राय जानने के लिए उत्सुक हूं।”
सोनाली कुलकर्णी ने कहा, “बेस्टसेलर के साथ मैं अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हूं और मैं इस शानदार सीरीज का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। किसी सीरीज के लिए शूटिंग करना फिल्म की शूटिंग से एकदम अलग अनुभव होता है, लेकिन मेरे निर्देशक मुकुल अभ्यंकर ने इसे आसान बना दिया। मैं इसलिए भी रोमांचित हूं कि मुझे मिथुन दा के साथ इतनी करीबी से काम करने का मौका मिला। वह एक ऐसे अनुभवी और अद्भुत अभिनेता हैं, जिनकी वर्क इथिक एकदम साफ-सुथरी और दोषरहित है। जब हमने एक साथ अपने सीन शूट किए, तो हमने शायद ही कोई रिहर्सल या रीटेक किया हो। जैसे-जैसे हमारे पात्र बेस्टसेलर के रहस्य को सुलझाते जाएंगे, मुझे यकीन है कि दर्शक अपनी सीटों से चिपके रहेंगे।”


