- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रिंसिपल असैट मैनेजमेन्ट ने लाॅन्च किया प्रिंसिपल लार्ज कैप फंड
एनएफओ 28 सितम्बर 2020 को खुलेगा और 12 अक्टूबर 2020 को बंद होगा
मुंबई, भारत. प्रिंसिपल असैट मैनेजमेन्ट ने नए फंड ऑफर (एनएफओ) प्रिंसिपल लार्ज कैप फंड का लाॅन्च किया है, यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसे मुख्य रूप से लार्ज कैप स्टाॅक में निवेश के लिए लाॅन्च किया गया है। एनएफओ 28 सितम्बर 2020 से 12 अक्टूबर 2020 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
फंड अपने 80-85 फीसदी कोष का आंवटन मार्केट कैप के द्वारा टॉप के 100 भारतीय लार्ज कैप स्टाॅक्स में करेगा और 15 फीसदी तक निवेष 50 बिलियन अमेरिकी डाॅलर से उच्च मार्केट कैप के साथ यूएस स्टाॅक में किया जाएगा। भारतीय एवं अमेरिकी अर्थव्यवस्थाओं तथा गिरती मुद्रा से विकास के अवसर प्राप्त करना लार्ज कैप फंड का मुख्य उद्देष्य है।
यह फंड का बेंचमार्क निफ्टी 100 टोटल रिटर्न इंडैक्स के कम्पोज़िट इन्डैक्स के लिए बेंचमार्क होगा। जोखिम प्रबंधन एवं अस्थिरता को कम करते हुए, लार्ज कैप कंपनियों की इक्विटी एवं इक्विटी संबंधी सिक्योरिटी सहित विविध पोर्टफोलियो में निवेश द्वारा पूंजी के मूल्य में दीर्घकालिक वृद्धि को सुनिष्चित करना प्रिंसिपल लार्ज कैप फंड का उद्देश्य है। यह फंड प्रिंसिपल की विष्वस्तरीय विशेषज्ञता एवं अनुभव से प्राप्त किया जाएगा और यूएस स्टाॅक के चुनाव के लिए सशक्त निवेश ढांचे के निर्माण में मदद करेगा।
भरत रवुरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रिंसिपल असेट मैनेजमेन्ट ने कहा, ‘‘प्रिंसिपल लार्ज कैप फंड भारत का पहला लार्ज कैप फंड है जो निवेशकों को अपने निवेश का दायरा बढ़ाने में मदद करेगा और लार्ज कैप भारतीय एवं यूएस कंपनियों में निवेश के अवसर प्रदान करेगा। यह खासतौर पर उन निवेशकों के लिए फायदेमंद होगा जो बदलते आर्थिक परिवेश के बीच जोखिम की संभावना को कम करते हुए मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इसका विष्वस्तरीय विविध पोर्टफोलियो निवेशकों को दो विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं में मार्केट साइकल से लाभान्वित करेगा, वे जोखिम को कम करते हुए यूएस की कपंनियों से ज़्यादा रिटर्न पा सकेंगे।’’
‘‘लार्ज कैप फंड्स तुलनात्मक रूप से बेहतर रिटर्न देते हैं, और लम्बी अवधि के लिए कम अस्थिर होते हैं। हमारे अनुंसधान से ज्ञात हुआ है कि NIFTY100 इंडैक्स का 85 फीसदी और S&P 500 (INR) इंडेक्स का 15 फीसदी कम्पोज़िट इन्डेक्स भारतीय कंपनियों में बेहतर परफोर्मेन्स देता है, यह कम अस्थिरता के साथ बेहतर रिटर्न देता है। यूएस लार्ज कैप कंपनियों में आवंटन के तहत 4 से 6 क्षेत्रों में 15 तक स्टाॅक शामिल होंगे अैर इनमें ग्लोबल ब्राण्ड फ्रैंचाइज़ कारोबार के स्थायी विकास की संभावना अधिक होगी।’’ रजत जैन, चीफ़ इन्वेस्टमेन्ट आॅफिसर, प्रिंसिपल असेट मैनेजमेन्ट ने कहा।
‘‘यह पेषकष उपभोक्ताओं को निवेश के आधुनिक एवं डिसरप्टिव समाधान उपलब्ध कराने की प्रिंसिपल म्युचुअल फंड की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, ये समाधान वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित कर निवेश बढ़ाने तथा वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार साबित होंगे।’’ रवुरी ने कहा।
प्रिंसिपल लार्ज कैप फंड दो अनठी सुविधाएं पेष करता है- स्मार्ट और मायगेन। स्मार्ट, निवेशकों को बाज़ार में तेज़ी से आने वाली गिरावट से सुरक्षित रखता है और जोखिम कम करता है। वहीं मायगेन, निवेशकों के रिटर्न पर ध्यान केन्द्रित करता है, और टारगेट रेट पूरी हो जाने पर इस राशि को स्वतः प्रिंसिपल फंड में स्थानान्तरित कर देता है।
आवेदन के लिए न्यूनतम राशि
ऽ नए निवेशक के लिए डिविडेन्ड और ग्रोथ दोनों विकल्पों के लिए रु5000 और इसके बाद हर प्लान/ विकल्प के तहत कोई भी राशि
ऽ स्मार्ट- रु 25,000
ऽ सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेन्ट प्लानः रु 500 की न्यूनतम 12 किश्तें
ऽ सिस्टेमेटिक ट्रांसफर प्लानः रु 1000 की न्यूनतम 6 किश्तें
ऽ रैगुलर विदड्राॅवल प्लानः रु 500 की न्यूनतम 6 किश्तें


