- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत की रिलीज से पहले, देशभर के फैंस अपने तरीके से सलमान खान पर बरसा रहे है ढेर सारा प्यारा
सलमान खान अभिनीत “भारत” कल ईद के मौके पर देश भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और देशभर से प्रशंसक अपने ‘भाईजान’ को अपना समर्थन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। सलमान के प्रति अपने प्यार का इज़हार करने के लिए, अभिनेता के फैंस मुंबई, दिल्ली जैसे तमाम शहरों में जनता के लिए मुफ्त में कुछ सेवाएं उपलब्ध कर रहे हैं।
जबकि मुंबई में ऑटो-रिक्शा चालक, भारत की टिकट दिखाने पर यात्रियों को मुफ्त ऑटो की सवारी की पेशकश कर रहे हैं, तो वही फिल्म के नाम पर मुंबई में स्थित एक रेस्टोरेंट, भारत मूवी की टिकट दिखाने पर अपने भोजनालय में मुफ्त भोजन और हॉस्पिटैलिटी प्रदान कर रहे है।
इतना ही नहीं, बांद्रा में एक और भोजनालय, ‘भाईजान होटल’ अपने ग्राहकों द्वारा सलमान स्टारर भारत की टिकट दिखाने पर खाने पर 25 प्रतिशत की छूट दे रहे है। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, आज सुबह फ़िल्म की शुभ रिलीज को चिह्नित करने के लिए, प्रशंसकों ने सामूहिक रूप से मुंबई में गैटी मल्टीप्लेक्स में सलमान के पोस्टर के साथ अपने सुपरस्टार के लिए एक विस्तृत राज्याभिषेक का आयोजन किया था।
हाल ही में, नासिक में एक प्रशंसक ने ‘भाई’ के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते हुए खुद के लिए एक सम्पूर्ण थिएटर बुक किया है।
रिलीज से काफी पहले, एडवांस बुकिंग में भारी वृद्धि देखने मिल रही है। टिकट खरीदने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ मची हुई है। सुपरस्टार सलमान के देश और विदेश में अनगिनत लॉयल फैंस है और प्रशंसकों का यह अनुचित समर्थन इस तथ्य का प्रमाण है कि कैसे ’भारत’ सलमान के क्रेज ने सम्पूर्ण देश में लोगों को आकर्षित कर लिया है।
फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फ़िल्म भारत में छह दशकों तक फैले एक व्यक्ति का सफ़र दिखाया जाएगा इसलिए, सलमान खान अपने इस सफरनामा के दौरान छह अलग-अलग लुक में नज़र आएंगे।


