- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
दाउदी बोहरा समाज ने खुशी के साथ मनाया ईदुल फितर का त्यौहार
इंदौर। दाउदी बोहरा समाज ने मंगलवार (04 जुन) को ईदुल फितर ( मिठी ईद ) का त्यौहार खुशी के साथ मनाया। मंगलवार को ईद के दिन मस्जिदो व मरकजो पर सुबह फजर की नमाज के बाद ईद की विशेष नमाज खुतबा अदा की गई। व खुशी की मजलिस आयोजित हुवी।
यह जानकारी देते हुए समाज के की जनसंपर्क समिति के मीडिया विभाग के सदस्य मजहर हुसैन सेठजी वाला व बुरहानुददीन शकरूवाला ने बताया कि सैफीनगर मस्जिद में शेख सैफुद्दीन भाई जमाली, न्यू सैफीनगर मरकज़ पर आमिल शेख अब्बास भाई रामपूरा वाला, बाबजी नगर मे मुल्ला हुजैफा भाई, बोहरा बाखल में आमिल शेख सैफुद्दीन भाई रंगुन वाला, सियागंज में शेख मोईज़ भाई अकोला वाला, बद्री बाग में आमील मुस्तफा भाई वजीहि, छावनी में आमिल शेख अब्दुल हुसैन भाई कुक्षी वाला, मसाकिन सोफिया टाउनशिप में आमिल शेख मुस्तफा नागपुर वाला, हसनजी नगर में आमिल मुरतुजा भाई जबलपुर वाला, गाँधीनगर में मुल्ला हुसैन भाई शकीर, नुरानी नगर मे शेख अब्दुल हुसैन भाई नजमी, राज टाउन शीप में शेख मुफ्फद्दल भाई, अम्मार नगर मे मुस्ताली भाई साहब जकीउददीन ईद की नमाज अदा कराई एवं ईद की खुशी की मजलिस की सदारत फरमाई।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ शेख युनुस सलीम व शेख मोहम्मद भाई खंबाती व न्यू सैफीनगर मरकज़ पर जमात सचिव मुल्ला तालीब घी वाला ने आमिल साहेबो का इकराम कर शर्बत पेश किया।
इस अवसर पर मजहर हुसैन सेठजी वाला, बुरहानुददीन शकरुवाला मुल्ला युसुफ मंदसौर वाला, मुल्ला खुजेमा पेटीवाला, हुसैन इकबाल जागीरदार, मुकर्रम नजरमुनी वाला, मुल्ला सैफुददीन चकेरा, अम्मार फहिम, जुजर देवासवाला सहित समाज के वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में समाजवासी उपस्थित थे।
आमील साहेबो ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए समाज के धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफ्फद्दल सैफुददीन मौला की सेहत व जल्द इन्दौर तशरीफ लाने की दुआ के साथ सभी के हक में दुआऐ की।
सैफीनगर में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल व पार्षद सादिक खान ने आमिल साहेब को बुके भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी।
समाजवासियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी व शीरखूरमे, खारक व सिवईया से मुँह मीठा किया । बोहरा बहुल क्षेत्रों में विशेष चहल-पहल का माहौल था । बच्चों में विशेष उत्साह व खुशी थी। बच्चों ने अपने बड़ो से ईद का इनाम ईदी भी खूब ली।


