- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
ब्रेकिंग! प्रियंका चोपड़ा जोनास लॉन्च करेंगी कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी ‘स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर’!
दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी की आगामी ऑटोबायोग्राफी ‘स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर’ को आइकोनिक प्रियंका चोपड़ा जोनास द्वारा लॉन्च किया जाएगा। दो हिंदी फिल्मी हस्तियों को देखना दिलचस्प होगा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मुक़ाम हासिल किया है और जो अपनी लाइफ स्टोरीज़ के साथ ऑथर बन गए है, वे अब कबीर की पुस्तक पर चर्चा करने और लॉन्च करने के लिए एक साथ आए है।
कबीर की बुक लॉन्च के लिए प्रियंका लंदन से वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगी, जिसका प्रीमियर एक मनोरंजन पोर्टल और कबीर के सोशल मीडिया पर 19 अप्रैल को शाम 6.30 बजे होगा।
कबीर, जो अपनी ऑटोबायोग्राफी के साथ पहली बार लेखक बने है, वह एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार और अपनी दोस्त प्रियंका के साथ अपनी पुस्तक लॉन्च करने के लिए बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। प्रियंका ने खुद हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ के साथ एक लेखक के रूप में अपना डेब्यू किया है।
“स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर” कबीर बेदी के प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जीवन के उतार और चढ़ाव के बारे में है, विवाह और तलाक सहित उसके टूटते रिश्ते, क्यों उनका विश्वास बदल गया, उनके भयावह झटके और भारत, यूरोप और हॉलीवुड में उनके रोमांचक दिन और कैसे उन्होंने भारत को गर्वित महसूस करवाया। यह एक आदमी के रूप में उनके बनने, टूटने और फिर से बनाने की कहानी है।
कबीर बेदी की “स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर” 19 अप्रैल 2021 में भारत के ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकस्टोर्स पर पब्लिश की जाएगी।


