- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
निर्माता अश्विनी यार्डी ने नीना गुप्ता , मसाबा गुप्ता और सोनम नायर के साथ मसाबा मसाबा के सफलता का जश्न मनाया।
आजकल बनने वाली ज्यादातर क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर वेब सीरीज से इतर मसाबा मसाबा फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक लड़की के संघर्ष और रिश्तों की दुनिया की हकीकत इस रूप में दिखाई गई है, जिनमें अनगिनत उतार-चढाव हैं।एक बिन ब्याही मां की बच्ची के लिए इस समाज में कितनी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, इसका कोई भी अंदाजा लगा सकता है ।
उसके बाद स्कूल में बुलिंग, करियर को लेकर मां से खटपट और फिर कई भटकाव के बाद आखिरकार फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली मसाबा लड़कियों के लिए एक मिसाल के तौर पर है, जिसके बारे में हर किसी ने जानने के लिए दर्शकों ने इस सीरीज को खूब देखा है । मसाबा मसाबा आजकल बनने वाली वेब सीरीज से काफी अलग है और इसी वजह से यह सीरीज सफल हुई है ।
इस शो के सफलता का जश्न मनाते हुए अश्विनी यार्डी ने अपने गर्ल्सटीम की केक के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा ” हम हंसे , हम इमोशनल हुए , हमने एक दूसरे का उत्साह बढ़ाया और हमने हमारी पीठ थपथपाई है जिसके हम हकदार है । इस तस्वीर में निर्माता अश्विनि यार्डी अभिनेत्री नीना गुप्ता, फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और निर्देशक सोनम नायर के साथ नजर आरही है ।
अभिनेत्री नीना गुप्ता और उनकी बेटी व फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता पहली बार एक शो में स्क्रीन शेयर किया हैं। हालही में यह शो नेटफिल्क्स पर प्रदशित हुआ है और इसे खूब पसंद किया गया है । इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स जैसे कियारा आडवाणी द्वारा विशेष कैमियो किया गया है जो उनके स्वयं के जुनूनी किरदार को दिखा रहा है । इसके अलावा यहां फराह खान भी नजर आती हैं । इस सीरीज का निर्माण अश्विनी यार्डी ने किया है, जबकि निर्देशन सोनम नायर का है।


