- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
अपनी आयकॉनिक फ़िल्मों की यादों को ताजा कर रही है निर्माता सुनीता गोवारीकर
निर्माता सुनीता गोवारीकर अपनी आयकॉनिक फिल्मों में से कुछ यादगार लम्हों को इस क्वारन्टीन में याद कर रही है , वे स्वदेस, जोधा अकबर और व्हाट्स युअर राशी जैसी अविस्मरणीय फिल्मों से कुछ मजेदार और अनदेखे बीटीएस तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रही है।
इन फिल्मों ने उस समय अपना जादू बखूब ही बिखेर दिया था और करोड़ो दिलों को जीत लिया था और आज भी अगर यह फिल्म टेलीविजन पर आती है तो दर्शक आज भी इन फिल्मों उसी उत्साह से देखते है जैसे कि पहली बार देखी थी। इन फिल्मों का जलवा आज भी वैसे ही बरकार है और इससे कोई भी इंकार नही कर सकता।
अगर उस समय की सुंदर और बहुत आगे फ़िल्म स्वदेश को कौन भूल सकता है? नासा में शूट की जाने वाली पहली भारतीय फिल्म में से एक थी स्वदेश और जोधा अकबर में हम ऋतिक और ऐश्वर्या की शानदार ऐतिहासिक शख्सियतों के खूबसूरत किरदार निभाए थे जो आज भी सभी के जहन में है।
व्हाट्स युवर राशि से प्रियंका चोपड़ा ने एक ही फिल्म में 12 अलग-अलग भूमिकाओं के साथ हमारे दिल पर कब्जा कर लिया था इसे कोन भूल सकता है।
सुनीता गोवारिकर ने सेट से ऐसी नेचरल और कैंडिड तस्वीरें साझा करते हुए देखना मज़ेदार और आनंददायक है और ये मीठी यादें हर प्रशंसक के चेहरे पर फिर से एक मुस्कान ला रही है और उनकी यादें भी ताजा कर रही हैं।


