- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
पब्लिक की पहल कैम्पेन के साथ पब्लिक ऐप इस दशहरे पर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाएगा
देश के कोने-कोने से नागरिक एकजुट होकर वर्तमान मुद्दों पर जागरुकता जगाएंगे तथा पब्लिक ऐप को नागरिक पत्रकारिता का साधन बनाकर उन मुद्दों का हल करने की कोशिश करेंगे
भारत. आज हम एक आधुनिक दुनिया में रहते हैं किंतु अभी भी समाज को बहुत से मुद्दे परेशान किए हुए हैं – ये ऐसी बुराईयां जिन्हें उखाड़ फेंकना अनिवार्य है। दशहरे/ विजयदशी का पर्व करीब ही है ऐसे में पब्लिक ऐप ने एक कैम्पेन रुच्नइसपबज्ञपच्मीमस पब्लिक की पहल आरंभ की है जो अपने ढंग से इन बुराईयों को मिटाने में अपना योगदान देगी।
यह मुहिम भारत की जनता को एक मंच मुहैया कराएगी जहां से वे अपने आसपास मौजूद आधुनिक युग के मुद्दों के बारे में बात करेंगे और स्थानीय समुदायों एवं प्रशासन में जागरुकता जगाएंगे। जीत के संकेत के तौर पर इन समस्याओं को व्यापक स्तर पर समाज एवं प्रशासन के समक्ष लाया जाएगा तथा स्थानीय अधिकारियों से अपेक्षा की जाएगी की वे जनता की चिंताओं का समाधान करें तथा जहां भी मुमकिन हो वहां जरूरी सहयोग प्रदान करें।
एक आम इंसान सामाजिक व आर्थिक पहलुओं पर बहुत सी समस्याओं का सामना करता है जैसे गरीबी, बढ़ते अपराध, बेरोज़गारी, नस्लीय भेदभाव से लेकर राजनीतिक व प्रशासनिक मुद्दों तक जैसे प्रदूषण, पानी की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव आदि। अक्सर इन समस्याओं को उठाया नहीं जाता तथा संसाधनों एवं उपयुक्त मंच के न होने से इनकी अनदेखी की जाती है। पब्लिक ऐप एक ऐसा प्लैटफाॅर्म है जहां हर एक नागरिक अपनी आवाज़ बुलंद कर सकता है तथा सीधे समुदाय एवं प्रशासन से जुड़ सकता है
इस कैम्पेन के बारे में पब्लिक ऐप के संस्थापक एवं सीईओ अज़हर इक़बाल ने कहा, ’’दशहरा एक ऐसा पर्व है जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया जाता है। हमारे समाज में बहुत सारी समस्याएं हैं और अगर उनसे छुटकारा पाना है तो पहला कदम यह होगा कि सही मंच पर मुद्दों को उठाया जाए।
हमने पब्लिक ऐप बनाया है जिसका उद्देश्य हर एक नागरिक को एक ऐसा मंच मुहैया कराना है जहां से वह अपनी समस्याओं पर आवाज़ उठा सके। रुच्नइसपबज्ञपच्मीमस पब्लिक की पहल कैम्पेन के द्वारा हम जनता की मदद करना चाहते हैं ताकि वे बड़े पैमाने पर अपनी आवाज़ पहुंचा सकें तथा बुराई के खिलाफ लड़ाई में सशक्त कदम उठा सकें।’’
इस कैम्पेन में हिस्सा लेने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया हैः
पहला कदमः पब्लिक ऐप डाउनलोड करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें
दूसरा कदमः इस प्लैटफाॅर्म पर इस कैम्पेन के समर्थन में एक वीडियो बनाएं
तीसरा कदमः अपनी समस्या/ मुद्दे को साझा करते हुए एक वीडियो बनाएं तथा कुछ संभावित उपाय सुझाएं और लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें
5000 से ज्यादा राजनेता, स्थानीय प्रशासक, सरकारी अधिकारी, पुलिस, ब्यूरोक्रेट पब्लिक ऐप का इस्तेमाल करते हुए जनता से जुड़ते हैं। राजनेताओं व स्थानीय प्राधिकरणों समेत 5 करोड़ प्रयोक्ताओं के साथ पब्लिक ऐप भारत के सबसे बड़े सूचनात्मक सोशल ऐप्स में से एक है।


