- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
पंजाब नैशनल बैंक ने यूएसडी जमा पर 6.10% की ब्याज दरों के साथ अपनी एफसीएनआर (बी) जमा योजना को और अधिक आकर्षक बनाया है।
नई दिल्ली, 13 जून, 2026: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने एफसीएनआर (बी) यूएसडी जमा पर 6.10% प्रति वर्ष तक की ब्याज दरों में वृद्धि की है, जिससे अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखते हुए अपनी विदेशी आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।
विशेष एफसीएनआर (बी) जमा योजना के अंतर्गत, ग्राहक अपनी विदेशी मुद्रा बचत पर निम्नलिखित अवधियों के अनुसार प्रतिस्पर्धी प्रतिफल अर्जित कर सकते हैं :
अवधि ब्याज दर (यूएसडी)
3 वर्ष से लेकर 4 वर्ष से कम अवधि तक 6.00% प्रति वर्ष
4 वर्ष से लेकर 5 वर्ष से कम अवधि तक 6.05% प्रति वर्ष
5 वर्ष 6.10% प्रति वर्ष
*नियम और शर्तें लागू
एफसीएनआर (बी) जमा योजना अनिवासी भारतियों (एनआरआई) को निर्धारित विदेशी मुद्राओं में अपनी जमा राशि रखने की अनुमति देती है, जिससे उन्हें आकर्षक प्रतिफल अर्जित करने के साथ-साथ विनिमय दर की अस्थिरता से अपनी बचत को सुरक्शित रखें में मदद मिलती है। 1 मिलियन यूएसडी और उससे अधिक (या समतुल्य) की जमा राशि पर, परस्पर सहमति के आधार पर अधिमान्य दरें दी जा सकती हैं।
पीएनबी एफसीएनआर (बी) जमा योजना की मुख्य विशेषताएँ हैं:
• विदेशी मुद्रा में जमा बनाए रखकर विनिमय दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षा।
• मौजूदा कर – विनियमों के अधीन, भारत में कर-मुक्त ब्याज आय।
• सभी प्रमुख विदेशी मुद्राओं में उपलब्धता।
एफसीएनआर (बी) जमा योजना को अनिवासी भारतीयों को वैश्विक स्तर पर स्वीकृत विदेशी मुद्रा जमा विकल्पों के माध्यम से तरलता एवं लचीलेपन बनाए रखते हुए अपनी विदेशी आय पर उच्च प्रतिफल अर्जित करने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।


