- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पंजाब नैशनल बैंक ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया
पंजाब नैशनल बैंक शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को नमन करता है
सरकारी स्कूलों के10000 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया
शिक्षक दिवस, युवा मन को गढ़ने, मार्गदर्शन करने, पोषण करने और प्रगतिशील भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य राष्ट्र के इन वास्तुकारों के प्रयासों को पहचान देकर आभार, सम्मान एवं प्रशंसा व्यक्त करनाभी है | पंजाब नैशनल बैंक,भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने आज शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रव्यापी स्तर पर सम्मानित किया है।
देश भर के पीएनबी पदाधिकारियों ने सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों कासम्मान किया। उनकी भूमिका और योगदान को सम्मानित करते हुए, 10897शाखाओं के माध्यम से पीएनबी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिक्षकों को शॉल और व्हाइट बोर्ड, स्टेशनरी तथा अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान प्रदान करने का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और शुचिता विकसित करने, ज्ञान प्रदान करने और युवा मस्तिष्कों में ज्ञान और अनुशासन लाने के लिए उनका आभार व्यक्त करना है।
शिक्षक कोविड-19 के योद्धा समूहों में से भी एक हैं। एक जिम्मेदार बैंक के रूप में, पीएनबी उन लोगों को प्रोत्साहित और सहयोग देने के लिए तत्पर है, जो समाज और सामाजिक सुधारों के लिए सहायक और समर्पित हैं।
गतिविधि का विवरण नीचे दिया जा रहा है:
कुलपति, रांची विश्वविद्यालय को श्री रति कांत त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष, रांची उत्तर व श्री संजय कुमार, मुख्य प्रबंधक ने सम्मानित किया।
नीमपुर एमई स्कूल, जगतपुर, कटक के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को श्री भंझा, मंडल अध्यक्ष, कटक तथा श्री एल.के. मिश्रा, प्रभारी, सरकारी कारोबार एवं सीएसी, अंचल कार्यालय, भुवनेश्वर ने सीडीए बिडनासी कटक शाखा में सम्मानित किया।
पीएनबी श्रीनगर अंचल के वरिष्ठ अधिकारीगण शिक्षकों व प्रोफेसरों को सम्मानित किया।
पीएनबी बालेश्वर,ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारीगण शिक्षकों व प्रोफेसरों को सम्मानित किया।
पीएनबी भोपाल के वरिष्ठ अधिकारीगण शिक्षकों व प्रोफेसरों को सम्मानित किया।
पीएनबी दिल्ली अंचल के वरिष्ठ अधिकारीगण शिक्षकों व प्रोफेसरों को सम्मानित किया।
पीएनबी इंदौर के वरिष्ठ अधिकारीगण एसजीएसआईटीएस कॉलेज, इंदौर के निदेशक व वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया।
पीएनबी गुवाहाटी अंचल के वरिष्ठ अधिकारीगण शिक्षकों को सम्मानित किया।


