- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पंजाब नैशनल बैंक ने कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी जंग के दूसरे चरण में अभियान तेज किया
देश के 662 जिलों में कोविड-19 सुरक्षा सामग्री का वितरण किया
नई दिल्ली. भारत का दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा कोविड-19 के खिलाफ जंग के देशव्यापी अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है, जिसमें देश के 662 जिलों में सुरक्षा सामग्री का वितरण किया गया।
बैंक द्वारा इस अभियान के द्वितीय चरण में देश भर में स्थित सभी कार्यालयों द्वारा फेस मास्क व सेनिटाईजर वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें उत्तर में अमृतसर, लखनऊ, दक्षिण में हैदराबाद पूर्वोत्तर में गुवाहाटी, पश्चिम में अहमदाबाद, केन्द्र में बिलासपुर,भोपाल, जबलपुर, इंदौर, रायपुर आदि स्थान प्रमुख रहे।
पंजाब नैशलन बैंक की ओर से श्री डी. चंद, मुख्य महाप्रबंधक एवं श्री आर.के. हेगड़े, महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, मुंबई द्वारा महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष के लिए रु.64 लाख का चेक प्रदान किया गया।
श्री ठाकरे ने बैंक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। पीएनबी के पटना मंडल कार्यालय द्वारा कोरोना वारियर्स, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मियों व जरूरतमंदों को कोविड-19 सुरक्षा सामग्री का वितरण किया गया। आगरा मंडल कार्यालय द्वारा वृद्धाश्रम में फेसमास्क व सेनिटाईजर का वितरण किया गया।
सामाजिक समावेशन के संकल्प के अनुरूप पीएनबी ने कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए भारत के पहले समुदाय-आधारित संगठन (सीबीओ), हमसफर ट्रस्ट के साथ कदम बढ़ाते हुए पीएनबी देश भर में एलजीबीटी सदस्यों को फेस मास्क और सैनिटाइज़र वितरित करेगा। इस अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम पीएनबी के मुंबई स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया।
बैंक के द्वारका, नई दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय में कार्यपालक निदेशकों डॉ. आर.के.यदुवंशी, श्री विजय दूबे एवं श्री संजय कुमार ने सफाईकर्मियों व रखरखाव स्टाफ को फेसमास्क व सेनिटाईजर का वितरण किया।
बैंक के सीएसआर अभियान के संबंध में बताते हुए डॉ. राजेश कुमार यदुवंशी, कार्यपालक निदेशक ने कहा कि “हम समाज की बेहतर सेवा के लिए हमेशा समावेशी रुख अपनाते रहे हैं। पीएनबी इस अभूतपूर्व संकट से निपटने के लिए समाज की सुरक्षा के लिए बढ़चढ़ कर अपना योगदान देता रहा है।इस महामारी से उत्पन्न खतरों एवं जोखिम से लड़ने के लिए हम सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को इसी प्रकार अपना योगदान देते रहेंगे”।


