- JSW MG Motor India ने 2026 HECTOR STORM Series लॉन्च की
- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
पंजाब नैशनल बैंक ने इको-फ्रैंडली को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड्स लॉंच करने के लिए जैगल के साथ की साझेदारी
लाइफस्टाइल पर केंद्रित ये बायोडिग्रेडेबल क्रेडिट कार्ड यात्रा, मनोरंजन, वैलनेस और रोजमर्रा के खर्चों पर शानदार रिवॉर्ड्स और बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं।
नई दिल्ली, 20 जून 2026: भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने सास फिनटेक और स्पेंड मैनेजमेंट कंपनी, ‘ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड’ के साथ मिलकर ‘पीएनबी-ज़ैगल को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है।
आधुनिक और पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किए गए ये पीएनबी-ज़ैगल को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, शानदार जीवनशैली लाभों के साथ-साथ पर्यावरण सस्टेनेबिलिटी का एक बेहतरीन तालमेल हैं। बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से बने ये कार्ड, जिम्मेदार बैंकिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पीएनबी और जैगल की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इसके साथ ही, ये ग्राहकों को एक सुरक्षित और बेहतरीन फीचर्स से लैस भुगतान का अनुभव प्रदान करते हैं।
पीएनबी-जैगल को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड रूपे और वीज़ा दोनों नेटवर्कों पर उपलब्ध हैं और इसे प्राइमरी कार्ड के रूप में पेश किया गया है। यह ट्विन बेनिफिट कार्ड प्रस्ताव वीज़ा की वैश्विक स्वीकार्यता और यात्रा विशेषाधिकारों को यूपीआई सक्षम सुविधा और रुपे की जीवनशैली लाभों को एक साथ लाता है। इसके तहत मिलने वाले दो मानार्थ (कॉम्प्लिमेंट्री) कार्ड प्रस्तावों के माध्यम से ग्राहकों को रिवॉर्ड्स की एक विस्तृत श्रृंखला, विशेष ऑफ़र और निर्बाध भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
कार्डधारक ग्राहक-केंद्रित मूल्य प्रस्ताव पर आधारित यह कार्ड कई तरह के लाभ पेश करता है, जैसे कि मानार्थ (कॉम्प्लिमेंट्री) रेलवे लाउंज एक्सेस, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, फिटनेस मेंबरशिप, यात्रा और खरीदारी वाउचर, आभूषण की खरीद पर 1.5% की छूट, डाइनिंग बेनिफिट्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और ईंधन अधिभार छूट जैसे लाभ पेश करता है, ये सभी सुविधाएं ग्राहकों को एक व्यापक और फायदेमंद अनुभव सुनिश्चित करती हैं।
लॉन्च के अवसर पर अपने व्याख्यान में, पीएनबी के एमडी और सीईओ, श्री अशोक चंद्र ने कहा कि “पंजाब नैशनल बैंक भारत के युवा और डिजिटल रूप से कुशाग्र आबादी की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने वाले अभिनव और ग्राहक-केंद्रित डिजिटल भुगतान समाधान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जेन-जी और मिलेनियल्स की विशाल ग्राहक के साथ, हम क्रेडिट कार्ड खंड में अपार संभावनाएं देखते हैं, जो देश में अभी भी काफी कम पहुंच वाला क्षेत्र है। ज़ैगल के साथ हमारी साझेदारी प्रौद्योगिकी, नवाचार और निर्बाध ग्राहक अनुभवों के माध्यम से पीएनबी के क्रेडिट कार्ड इकोसिस्टम को मजबूत करने की हमारी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सशक्त डिजिटल बुनियादी ढांचे और सुव्यवस्थित ऑनबोर्डिंग क्षमताओं के बल पर, हमें पूरा विश्वास है कि पीएनबी-ज़ैगल को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को जोड़ने की गति बढ़ाएंगे, और भारत के क्रेडिट कार्ड बाजार में एक अग्रणी बैंक बनने के हमारे दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के एमडी और सीईओ, श्री अविनाश रमेश गोडखिंडी ने कहा , ” “जैगल में हमारा मानना है कि बेहतरीन वित्तीय उत्पादों को पर्यावरण और समाज के प्रति जागरूक भी होना चाहिए। रिवॉर्ड्स, व्यय प्रबंधन और उपभोक्ता फिनटेक में हमारी गहन विशेषज्ञता को पीएनबी की बेजोड़ बैंकिंग पहुंच और भरोसे के साथ जोड़कर, हम लाखों भारतीयों के लिए एक ऐसा कार्ड ला रहे हैं जो उनकी हर खरीदारी, हर यात्रा और हर आकांक्षा को पुरस्कृत करता है, और साथ ही पृथ्वी पर पर्यावरणीय प्रभाव को भी कम करता है। यह साझेदारी हमारे अलग और उच्च प्रभाव वाले उपभोक्ता फिनटेक उत्पादों के निर्माण की हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है, जो ग्राहकों, भागीदारों और शेयरधारकों के लिए स्थायी मूल्य पैदा करते हैं।”
पीएनबी-जैगल को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड पूरे भारत में उपलब्ध हैं। यह कार्ड उन ग्राहकों के लिए रिवॉर्ड्स, सुविधा और सस्टेनेबिलिटी का एक सम्मोहक संयोजन प्रदान करते हैं, जो भुगतान करने का एक स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल तरीका तलाश रहे हैं। आवेदक zagg. money ऐप के माध्यम से पीएनबी-ज़ैगल को-ब्रांड ट्विन क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।


