- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
Purplle.com ने प्रेमजी इन्वेस्ट को कैप टेबल में शामिल कर $140 मिलियन सीरीज़ D फंडिंग पूरी की
भारत, 2021: भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्यूटी-डेस्टिनेशन में से एक Purplle.com ने $65Mn जुटा कर कैप टेबल में प्रेमजी इन्वेस्ट का स्वागत किया । यह निवेश सेक्वा कैपिटल इंडिया और ब्लूम वेंचर्स के साथ, केदारा कैपिटल के नेतृत्व में $75Mn की फंडिंग के हफ्तों बाद आया। इस निवेश द्वारा भारत से एक मल्टी बिलियन डॉलर की कंपनी स्थापित करने के लिए कंपनी की वृद्धि को बल मिलेगा।
एक वर्ष के भीतर, कंपनी ने 50,000 से अधिक उत्पादों के साथ मेकअप, त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल, संवारने के उपकरण, व्यक्तिगत देखभाल, सुगंध जैसी श्रेणियों में अपने ब्रांड्स को 1000+ श्रेणियों तक बढ़ा दिया। नए ग्राहक अधिग्रहण पर जोर देने के साथ, कंपनी ने purplle ब्रांड बनाने के लिए अपने मार्केटिंग निवेश को 2X बढ़ा दिया। नए ग्राहक अधिग्रहण को दोगुना करते हुए, लौटने वाले ग्राहकों एवं उपयोगकर्ताओं के साथ purplle के पास 65-70% राजस्व आ रहा है। Purplle का लॉयल्टी प्रोग्राम Elite, प्लेटफॉर्म के राजस्व में 25% का योगदान देता है।
निवेश पर बोलते हुए, मनीष तनेजा, सह-संस्थापक और सीईओ, Purplle.com ने कहा, “हम अपने कैप टेबल में प्रेमजी इन्वेस्ट का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। यह निवेश महिलाओं को व्यक्तिगत सुंदरता प्रदान करने के हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाएगा तथा देश भर में हमारे अभिनव उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का विस्तार करने में हमारी सहायता करेगा। हम अपने निजी ब्रांड्स के कारोबार को तेजी से बढ़ाने की योजना बना रहे हैं और अनेक उद्यमियों के साथ अलग-अलग सौंदर्य ब्रांड बनाना जारी रखेंगे। एक्सक्लूसिव भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड साझेदारी और फास्ट-ट्रैक अधिग्रहण का हम लाभ उठाएंगे। सामग्री और समुदाय में निवेश एक प्रमुख फोकस होगा। हमने कुछ सबसे तेज दिमाग के एम्प्लोयी बनाये हैं और प्रतिभा का निर्माण जारी रखेंगे। इस मजबूत वर्ष के साथ, हम भारत की सबसे बड़ी ब्यूटी टेक कंपनी बनने की स्थिति में हैं।”
प्रेमजी इन्वेस्ट भारत के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता, वित्तीय-प्रौद्योगिकी, और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र, के विकास का समर्थन करता है। प्रेमजी इन्वेस्टमेंट के निवेश उपभोक्ता, वित्तीय, प्रौद्योगिकी, और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में हैं तथा इनमें फैब इंडिया, आईडी फूड्स, लेंसकार्ट, पॉलिसी बाजार, फ्लिपकार्ट, फर्स्ट क्राई, बेस्ट वैल्यू केम एंड शुभम हाउसिंग जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Purplle में निवेश पर प्रेमजी इन्वेस्ट के पार्टनर अतुल गुप्ता ने कहा, ‘मनीष, राहुल और सुयश ने कस्टमर फर्स्ट एप्रोच के साथ एक बहुत मजबूत ऑपरेटिंग टीम बनाई है। सौंदर्य का लोकतंत्रीकरण भारत में एक प्रमुख विषय बना रहेगा और ग्राहक आज ऐसे उत्पादों की तलाश में हैं जो विशेष रूप से उनकी त्वचा, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और उनकी सुंदरता में वृद्धि को पूरा करते हैं। ग्राहक के यूसेज-डेटा पर सावधानीपूर्वक विश्लेषण के माध्यम से ग्राहक की आवश्यकताओं को एकीकृत करके अद्वितीय और अलग-अलग उत्पादों के साथ Purplle अपने ग्राहक को बहुत अच्छा अनुभव देने के अपने वादे पर कायम है। Purplle टीम से साझेदारी को लेकर हम उत्साहित हैं और इसके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं ।”
Purplle आक्रामक रूप से अडवांसमेंट्स में निवेश करना जारी रखेगा क्यूंकि प्रौद्योगिकी एक महत्वपूर्ण विकास चालक रही है। कस्टमाइज्ड सौंदर्य प्रोफाइल के निर्माण के माध्यम से, वर्चुअल ट्राई-ऑन से, आभासी सौंदर्य सलाहकारों के माध्यम से, ऑनलाइन सौंदर्य की यात्रा का व्यक्तीकरण करना संभव है।
2012 में अपनी शुरुआत के बाद से, Purplle ने एक समुदाय-नेतृत्व वाला प्लेटफ़ॉर्म बनाया है, जिसे गुणवत्ता एवं किफायती सौंदर्य उत्पादों द्वारा समर्थित किया गया है। पिछले तीन वर्षों में इसने अपने सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) में 6X की वृद्धि की है और वर्तमान में यह रु1200 करोड़ के रनरेट पर है। Purplle की योजना अगले 5 वर्षों में 6-8X वृद्धि करने की है।


