- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
पुष्पा 2: द रूल का टीज़र आउट! अल्लू अर्जुन स्टारर रॉकस्टार डीएसपी का पावरफुल म्यूजिकल स्कोर देता है मास एक्शनर की झलक!
अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ हो गया है और दर्शकों के उम्मीद पर खरा उतरा है। टीज़र पुष्पा की दुनिया की एक झलक देता है और जो चीज़ इस झलक को देखने के अनुभव को बढ़ा देती है, वह है नेशनल अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद उर्फ रॉकस्टार डीएसपी का बीजीएम स्कोर। जब से मेकर्स ने टीज़र साझा किया है, फैंस इस बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे अल्लू अर्जुन और डीएसपी एक और राष्ट्रीय पुरस्कार जीत दर्ज करने जा रहे हैं।
रॉकस्टार डीएसपी, जिन्होंने ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए भी गाने तैयार किए थे, जैसे ‘सामी सामी’, ‘ऊ अंटावा’ और ‘श्रीवल्ली’ इत्यादि, वह आज भी चार्ट पर टॉप स्पॉट पर राज करना जारी रखते हैं। यह देखते हुए कि प्रीक्वल के गाने और बीजीएम स्कोर हिट थे, आगामी सीक्वल का टीज़र सिनेमाघरों में एक और बेहतरीन सिनेमेटिक एक्सपीरियंस का संकेत देता है।
इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘पुष्पा 2: द रूल’ के अलावा, रॉकस्टार डीएसपी के पास कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। वह ‘कांगुवा’, ‘आरसी 17’, ‘उस्ताद भगत सिंह’, ‘गुड बैड अग्ली’, ‘कुबेर’, ‘रथनम’ और ‘थंडेल’ में अपना शानदार म्यूजिकल टच देंगे।


