- 5 Most-Anticipated Characters to Look Forward To - Abhishek Banerjee’s Compounder in Mirzapur: The Movie to Kunal Kapoor’s Indra Dev in Ramayana
- Tia Bajpai Calls for Compassion and Dialogue; Says, “I Don’t Stand With Any Political Side. I Stand With Humanity.”
- 74 प्रतिशत छात्र तनाव में: नए डिजिटल टूल से समय रहते मिलेगी मदद
- Danish Pandor, Aahana Kumra, Kirti Kulhari & Other Celebrities Add Star Power to the Premiere of Award-winning Max, Min & Meowzaki Alongside Samiksha Oswal, Medha Shankr, Nafisa Ali, Nasser & More
- देशभर में छात्र प्रदर्शनों के बीच, शीना चौहान का संदेश: "अपने अधिकार जानिए। उनके लिए आवाज़ उठाइए।"
मोहम्मद रफी के सुबह के रूटीन को लेकर प्यारेलाल का खुलासा हर संगीत प्रेमी को लुभाएगा!
ज़ी टीवी पर शुरू हुए ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ के लिए म्यूज़िक लीजेंड्स – कुमार सानू, उदित नारायण और अल्का याग्निक बन गए हैं मेंटर्स
पिछले सात सफल सीजंस से बाल गायकों की मधुर आवाजों और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ रियलिटी टेलीविजन पर राज करने के बाद ज़ी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स अब सीजन 8 के साथ लौट आया है। इस नए सीजन में भारतीय संगीत के दिग्गज – अल्का याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जजों के रूप में नजर आ रहे हैं और पॉपुलर एंकर मनीष पॉल इस शो के होस्ट हैं।
इस वीकेंड दर्शकों को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के पॉपुलर हिट गानों की एक ट्रीट देखने को मिलेगी, साथ ही मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर प्यारेलाल शर्मा इस शो में अपनी पत्नी सुनीला शर्मा के साथ नजर आएंगे। जहां इस शो के जजों और प्यारेलाल जी ने अपने करियर की कई दिलचस्प बातें बताई और सभी को पुरानी यादों में ले गए, वहीं प्यारेलाल के एक खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया।
इस दौरान ‘ये रेशमी जुल्फें‘ और ‘दर्दे दिल‘ जैसे गानों पर कंटेस्टेंट माधव अरोरा की परफॉर्मेंस के तुरंत बाद प्यारेलाल जी ने स्वर्गीय मोहम्मद रफी के सुबह के रूटीन के बारे में एक बड़े राज की बात बताई। उन्होंने बताया कि कैसे रफी जी सुबह जल्दी उठकर बादाम और पिस्ता उबालते थे। उन्होंने बताया कि यह लीजेंडरी संगीतकार फिर इन सूखे मेवे का पानी अपनी स्पेशल चाय में मिलाते थे।
प्यारेलाल जी ने बताया, ‘‘रफी जी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में अपने साथ दो बड़ी केटली लाते थे। यह कुछ ऐसा था जिससे उन्हें खुशी मिलती थी। तो जब भी वो किसी बात पर अपसेट हो जाते थे, तो सभी को पता था कि उनकी कमजोरी क्या है – चाय! मुझे याद है जब वो मुझसे नाराज होते थे तो मैं उनसे कहता था, ‘‘रफी जी मुझे थोड़ी चाय दीजिए।‘‘ फिर वो अपनी टीम से खुशी-खुशी कहते थे, ‘‘सर को चाय पिलाओ‘‘ और फिर सबकुछ ठीक हो जाता था।‘‘ है ना दिलचस्प बात!
जाने-माने कंपोज़र प्यारेलाल शर्मा और उनकी पत्नी सुनीला शर्मा के साथ दर्शकों को 60, 70 और 80 के दशक के गाने सुनने को मिलेंगे, जिसे बेहद टैलेंटेड लिटिल चैंप्स प्रस्तुत करेंगे। जहां सतीश कुमार ने ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं‘ गाकर सुनाया वहीं ‘सुनो सजना‘ गाने पर रणिता बनर्जी की परफॉर्मेंस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुल मिलाकर, सारेगामापा लिटिल चैंप्स का अगला एपिसोड ढेर सारे सुरीले गानों और दर्शकों के लिए ढेर सारे सरप्राइज़ से भरा होगा।
ज्यादा जानने के लिए देखिए सारेगामापा लिटिल चैंप्स, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सिर्फ ज़ी टीवी पर।


