- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
राघव जुयाल की एनर्जी ने ‘द पैराडाइज’ में उनके किरदार को ही बदल डाला
सही एक्टर की तलाश में पूरे आठ महीने लगाने के बाद डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला को ‘द पैराडाइज’ के एंटागोनिस्ट के लिए राघव जुयाल में वो परफेक्ट फिट मिल गया, जिसकी उन्हें तलाश थी। राघव का कॉन्फिडेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और उनकी इंफेक्शियस स्क्रीन प्रेजेंस ऐसी थी कि डायरेक्टर को किरदार को ही उनकी एनर्जी के हिसाब से री-वर्क करना पड़ा।
‘द पैराडाइज’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में अपनी जगह बना रही है और इसी बीच डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला ने राघव जुयाल की कास्टिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि राघव की यूनिक एनर्जी ने उनके किरदार की राइटिंग को भी काफी हद तक इन्फ्लुएंस किया। इस रोल के लिए सही चेहरे की तलाश करीब आठ महीने तक चली, और आखिरकार राघव की एंट्री ने इस सर्च को फुल स्टॉप दिया।
अपने कास्टिंग प्रोसेस के बारे में बात करते हुए श्रीकांत बताते हैं कि उन्हें ऐसा एक्टर चाहिए था जो लीन हो, फ्लेक्सिबल हो, स्टाइलिश हो और बिना किसी एफर्ट के किरदार में घुस जाए। साथ ही उसमें एक खास विलेन वाला एज भी होना चाहिए। श्रीकांत कहते हैं, “मैं ऐसे इंसान को ढूंढ रहा था जो पतला, बहुत फ्लेक्सिबल, शांत और स्टाइलिश हो। कोई ऐसा जो आसानी से किरदार में घुस सके और हम उसे जो भी कॉस्ट्यूम पहनाएं, उसे कैरी कर सके। मैं करीब आठ महीने तक किसी तेलुगु एक्टर की तलाश करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। फिर मेरे एक AD ने मुझे राघव की तस्वीर दिखाई और मैंने तुरंत कहा, ‘ओके, सुपर।’”
लेकिन असली कन्विक्शन तो राघव से पहली मुलाकात के बाद आया। श्रीकांत बताते हैं, “उनसे मिलने से पहले मैं थोड़ा कन्फ्यूज था। लेकिन जब राघव पहली मीटिंग के लिए आए, तो मैंने देखा कि वो कितने कॉन्फिडेंट हैं, उनके अंदर कितनी एनर्जी है और वो खुद को कितनी आसानी से कैरी करते हैं। मुझे तुरंत लगा कि वो इस रोल में बड़ी आसानी से घुस सकते हैं। उनसे कम्युनिकेट करना भी बहुत आसान था और मुझे लगा कि उनके साथ काम करना भी काफी आसान होगा।”
डायरेक्टर ने आगे खुलासा किया कि राघव की नेचुरल स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें किरदार को लेकर अपना पूरा अप्रोच ही बदलने पर मजबूर कर दिया। श्रीकांत कहते हैं, “जब मैंने शुरुआत में किरदार लिखा था, तो मैंने उसे थोड़ा ज्यादा सेटल्ड और शांत इमैजिन किया था। लेकिन राघव से पहली मुलाकात के बाद मुझे लगा कि हमें उनकी नेचुरल एनर्जी के आसपास किरदार को री-राइट करना पड़ेगा। जब भी कैमरा उन पर होता है, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस अपने आप बहुत हाई हो जाती है। मैं उस क्वालिटी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहता था। इसलिए हमने उनकी एनर्जी को ध्यान में रखते हुए किरदार को शेप किया और उस क्वालिटी को फिल्म में लाना मेरे लिए काफी आसान रहा।”
‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल का कॉन्फिडेंस, फिजिकलिटी और हाई-ऑक्टेन स्क्रीन एनर्जी उनके किरदार में एक अलग ही फ्लेवर जोड़ने वाली है। नानी स्टारर यह फिल्म पहले ही जबरदस्त बज क्रिएट कर चुकी है और अब फैंस को इस बात का इंतज़ार है कि श्रीकांत ओडेला की इस दुनिया में राघव किस अंदाज़ में अपना विलेन वाला जलवा दिखाते हैं।


