- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
रहमान ने ‘द वॉयस’ के एक प्रतियोगी की संगीत शिक्षा का बीड़ा उठाया
बेहद चर्चाओं के बीच स्टारप्लस का ब्लॉकबस्टर सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस’ शुरू हुआ और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा। इस शो में सुपरगुरु के रूप में ए.आर. रहमान, कोचेस के रूप में जाने-माने म्यूजिशयन अदनान सामी, हर्षदीप कौर, कनिका कपूर और अरमान मलिक का दिलकश कॉम्बिनेशन है।
कमाल के सिंगिंग टैलेंट के साथ इस शो की होस्ट के रूप में खूबसूरत दिव्यांका त्रिपाठी ने इसे और भी आकर्षक तथा अद्भुत बना दिया। सोने-सा दिल रखने वाले ए.आर रहमान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखायी है, जब वह एक प्रतियोगी को एक साल के संगीत की तालीम की पेशकश करते नज़र आये।
आगामी एपिसोड में इस शो के एक प्रतियोगी अमन ने सुपरगुरु को प्रभावित कर दिया, भले ही कोचेस की चेयर उनकी तरफ नहीं मुड़ी। ए.आर रहमान को उस प्रतियोगी में प्रतिभा नज़र आयी, जिन्हें आर्थिक समस्याएं हैं और उन्होंने तुरंत ही उनकी मदद का जिम्मा उठाया।
इस बारे में अपनी बात रखते हुए संगीत के उस्ताद ने कहा, ‘’अमन में सिंगिंग का असली टैलेंट है। मुझे सही मायने में चेन्नई में उनके एक साल की संगीत की तालीम देने में मदद करना अच्छा लगेगा।‘’
सुपरगुरु ए.आर.रहमान का यह अंदाज निश्चित रूप से उन्हें हर किसी का और भी चहेता बनायेगा। स्टारप्लस के ‘द वॉयस’ ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और कोचेस के बीच की तालमेल से दर्शकों की सही नब्ज़ को पकड़ा है।


