- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुग्धा गोडसे के साथ अपने रिश्तों पर बोले राहुल देव: हमारी उम्र में 14 साल का अंतर है और मैं इसे लेकर चिंतित था!
हमारे देश में जहां बॉलीवुड और म्यूज़िक को किसी धर्म से कम नहीं माना जाता, वहीं अब ज़ी टीवी अपने नए वीकेंड प्राइमटाइम शो में दर्शकों के लिए इन दोनों क्षेत्रों का बेस्ट लेकर आया है। इस चैनल ने अपनी तरह का पहला म्यूज़िक शो – ‘प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन‘ पेश किया है, जिसे भारत के बेहतरीन आरजे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूब सेंसेशन सिद्धार्थ कन्नन होस्ट कर रहे हैं।
इस अभूतपूर्व चैट शो फॉर्मेट में सुपरहिट गाने पेश किए जाते हैं, साथ ही बॉलीवुड के सबसे हॉट सेलिब्रिटीज़ भी इस शो में आकर अपने करियर, रोमांस और बी-टाउन के गरमागरम विषयों पर चर्चा करते हैं।
ज़ी टीवी के प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन के अगले एपिसोड में दर्शकों को राहुल देव और अमित साध की जिंदगियों में झांकने का मौका मिलेगा। इस दौरान वे बॉलीवुड में अपने सफर और अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बताएंगे। जहां अमित ने बताया कि उन्होंने सबकुछ किस्मत पर छोड़ दिया है, वहीं राहुल देव ने मुग्धा गोडसे के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।
राहुल ने बताया कि कैंसर के चलते अपनी पहली पत्नी को खो देने के बाद वो काम से फुर्सत लेकर अपने बच्चे पर ध्यान देने लगे थे। हालांकि एक कॉमन फ्रेंड की शादी के दौरान उनकी मुलाकात मुग्धा से हुई और वे फौरन घुल मिल गए। दोनों दोस्त बन गए और अक्सर मिलने लगे। दोनों के बीच प्यार हो गया और फिर दोनों एक हो गए।
प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन में होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से चर्चा करते हुए राहुल देव ने बताया, ‘‘वो पहली नजर का प्यार नहीं था बल्कि हम एक दोस्त की शादी में दोस्त बने थे। पूरे समारोह के दौरान हम साथ में थे और हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद हमने एक दूसरे से मिलना शुरू किया और फिर एक दूसरे से गहरा प्यार करने लगे। मैं यह जरूर कहूंगा कि मैं बहुत लकी हूं।’’
इस बॉलीवुड एक्टर ने यह भी बताया कि मुग्धा और उनमें उम्र के बड़े अंतर की उन्हें तो कोई फिक्र नहीं है लेकिन वो मुग्धा के लिए जरूर चिंतित थे। लेकिन फिर सबकुछ ठीक हो गया। राहुल ने बताया, ‘‘हमारे बीच करीब 14 साल का अंतर है और इसे लेकर मैं चिंतित था लेकिन फिर मैंने महसूस किया कि मेरे पैरेंट्स की उम्र में भी 10 साल का अंतर था। इसलिए यह इतना बड़ा अंतर नहीं था! मेरा मानना है कि जब तक आप खुश हैं, उम्र का अंतर या ऐसी कोई भी चीज मायने नहीं रखती।’’


