- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
राजामौली की आगामी फिल्म में लगेगा एक साल वक़्त, 2020 में रिलीज होगी फ़िल्म!
बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी आगामी मेगा फिल्म आरआरआर के प्रति अभी से दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है। युवा टाइगर एनटीआर और मेगा पॉवरस्टार राम चरण अभिनीत, आरआरआर बहुचर्चित फ़िल्म में से एक है।
राजामौली जो अपनी दमदार कहानियों को ले कर प्रसिद्ध है वह लम्बे प्री प्रोडक्शन समय के लिए भी जाने जाते है। बाहुबली की श्रृंखला को 5 वर्षों की अवधि में बनाया गया था लेकिन इसके प्री प्रोडक्शन में 1.5 साल का समय निवेश किया गया था।
अपनी इसी परंपरा को जारी रखते हुए, राजामौली ने अपनी आगामी फिल्म आरआरआर में 1 साल के प्री-प्रोडक्शन समय का निवेश किया हैं, जिसे 2020 में रिलीज़ किया जाएगा।
हार्वर्ड इंडियन कॉन्फ्रेंस में राजामौली ने कहा था कि आरआरआर एक और पैन-इंडियन फिल्म है जो दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएगी।
बाहुबली फ्रैंचाइज़ी की भारी सफलता के बाद, एसएस राजामौली एक और बहुभाषी फिल्म बना रहे हैं, जिसे राष्ट्रीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इस फिल्म के साथ, निर्माता एसएस राजामौली की आखिरी फ़िल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की भव्यता को पार करते हुए एक अद्भुत सिनेमाई अनुभव प्रस्तुत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
फिल्म के डायलॉग साईं माधव बुर्रा और मदन कार्की द्वारा लिखे गए हैं और एडिटिंग राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म एडिटर श्रीकर प्रसाद द्वारा किया जाएगा।
एसएस राजामौली की इस फिल्म में उनकी ड्रीम टीम एक बार फिर एक साथ काम करते हुए नज़र आएगी जो इससे पहले बाहुबली सीरीज़ में एक साथ काम कर चुके है। इस टीम में विजयेंद्र प्रसाद जैसे नामी-गिरामी नाम शामिल हैं जिन्होंने कहानी लिखी है, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर रामा राजामौली, वीएफएक्स सुपरवाइज़र वी श्रीनिवास मोहन, एमएम केरावनी का म्यूजिक, साबू सिरिल द्वारा प्रोडक्शन डिज़ाइन और केके सेंथिल कुमार द्वारा सिनेमेटोग्राफ़ी को अंजाम दिया जा रहा है। डी पार्वती द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म को डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर के तले बनाया जाएग, डीवीवी दानय्या के साथ स्क्रीनप्ले और एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित किया जाएगा।


