- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
‘राज 3’ के सेट डिजाइनर रजत पोद्दार करेंगे स्टार प्लस के ‘दिव्य दृष्टि’ का सेट डिजाइन
स्टारप्लस अपने आगामी अनूठे शो ‘दिव्य दृष्टि’ के साथ एक बार फिर दर्शकों को हैरान करने को तैयार है। ‘दिव्य दृष्टि’ दो बहनों की कहानी है, जिन्हें सुपर पावर्स मिली हुई हैं।
दृष्टि जहां भविष्य देख सकती है वहीं दिव्य के पास उसे बदलने की अद्भुत क्षमता है। इस शो की स्टार कास्ट में सना सईद, नायरा बनर्जी और संगीता घोष जैसे दिलकश सितारे हैं।
इस शो के मेकर्स सबसे परफेक्ट शो के लिये कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसलिये उन्होंने ‘दिव्य दृष्टि’ का सेट डिजाइन करने के लिये रजत पोद्दार को शामिल किया है। रजत एक जाने-माने प्रोडक्शन डायरेक्टर और आर्ट डिजानर हैं।
उन्होंने ‘राज़ 3’, ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों के साथ इस इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है। अपने बेमिसाल काम और बारीक डिजाइनिंग के लिये जाने जाते हैं, हमें इस बात का इंतजार ही नहीं हो रहा है कि ‘दिव्य दृष्टि’ का सेट कैसा होने वाला है।


