- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
राजीव खंडेलवाल ने ‘तुम हो ना’ पर महिलाओं का उत्सव मनाने के लिए फैशन को अपनी आवाज़ बनाया
24 अप्रैल 2026, मुंबई: तुम हो ना के मंच पर एक अनोखा और भावनात्मक पल देखने को मिला जब होस्ट राजीव खंडेलवाल ने अपने फैशन को महिलाओं के लिए एक खूबसूरत श्रद्धांजलि में बदल दिया। उनकी यह सादगी भरी लेकिन असरदार पहल ने सबका दिल जीत लिया।
शो में हमेशा व्यक्तिगत स्पर्श जोड़ने के लिए जाने जाने वाले राजीव ने बताया कि वह हर एपिसोड में कुछ ऐसा पहनने की कोशिश करते हैं जो महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है और उनका जश्न मनाता है। इस सोच को एक कदम आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने जैकेट पर एक्सेसरीज़ को क्रिएटिव और अनपेक्षित अंदाज़ में स्टाइल करके पेश किया।
अपने लुक के पीछे की सोच साझा करते हुए राजीव ने कहा, “तो जानते हैं आज मैंने अपनी जैकेट पर क्या पहना है? आप जानते हैं कि मैं इस शो पर हर एपिसोड में कुछ ऐसा पहनता हूँ जो विमेन्स को रिप्रेज़ेंट करता है।” इसके बाद उन्होंने बताया, “तो आज मैंने जो पहना है वो है एक ईयर कफ़, यानी कान के ऊपर जो पहनते हैं,” और दूसरे एक्सेसरी की तरफ इशारा करते हुए कहा, “और ये है पायल, यानी जो लड़कियाँ या महिलाएँ पैरों में पहनती हैं।”
इस पल को और भी खास बना दिया राजीव की सादगी और खुलेपन ने। मुस्कुराते हुए उन्होंने दर्शकों से सुझाव माँगे, “मुझे उम्मीद है कि, मैं अच्छा लग रहा हूँ आपको, पर मेरे आइडियाज़ थोड़े कम होते जा रहे हैं… मैं सोच रहा हूँ कि ये भी यूज़ कर लिया, वो भी यूज़ कर लिया… आप कुछ नए आइडियाज़ दीजिए ना। ऐसा कुछ जो महिलाओं को दर्शाता हो … जो महिलाओं को रिप्रेज़ेंट करता है।”
यह भावपूर्ण इशारा महिलाओं के प्रति सराहना का एक सुंदर प्रतीक बनकर सामने आता है, जो सम्मान, प्रशंसा और समावेशिता को सूक्ष्म लेकिन प्रभावशाली तरीके से दर्शाता है। रोज़मर्रा के आभूषणों को प्रतिनिधित्व के प्रतीक में बदलकर, राजीव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सार्थक इशारे भव्य होने ज़रूरी नहीं, बस दिल से आने चाहिए।
देखना न भूलें ‘तुम हो ना’, राजीव खंडेलवाल के साथ, 28 अप्रैल से, रात 9:00 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर।


