- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
राजीव खंडेलवाल ने तुम हो ना पर किया रैंप वॉक, अवंतिका की वापसी पर जताई खुशी
मुंबई : तुम हो ना के मंच पर एक बेहद भावुक पल देखने को मिला जब राजीव खंडेलवाल ने कंटेस्टेंट अवंतिका को उनके सफर और अधूरे सपनों पर सोचने के लिए प्रेरित किया।
अवंतिका से दिल छू लेने वाली बातचीत में राजीव ने कहा, “आपने अपना मॉडलिंग प्रोफेशन छोड़कर होममेकर का प्रोफेशन चुना।” यह बात सीधे दिल को छू गई और अवंतिका ने खुलकर बताया कि अक्सर ऐसे ख्याल उनके मन में आते हैं, हालांकि उन्होंने अपने बनाए हुए जीवन को भी संजोया है।
इस भावुक पल का असली मोड़ तब आया जब उनके पति ने बिना शर्त उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, “मैंने उसे हज़ार बार बोला है, अगर तुझे करियर शुरू करना है तो मैं हमेशा रुकने के लिए तैयार हूं… मैं घर पर बैठकर बच्चों को संभालने के लिए तैयार हूं।”
इसके बाद पति ने उन्हें एक जोड़ी हील्स गिफ्ट की और स्टेज पर ही मॉडलिंग की ओर पहला कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
लंबे अंतराल के बाद अवंतिका थोड़ी नर्वस थीं, लेकिन जैसे ही संगीत बजा, उन्होंने आत्मविश्वास के साथ रैम्प पर कदम रखा। दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। इस पल को और खास बना दिया राजीव खंडेलवाल ने, जब वे भी अवंतिका के साथ रैम्प पर उतरे। यह दृश्य सपोर्ट, विश्वास और दूसरे मौकों का शानदार जश्न बन गया।
तुम हो ना का यह पल उस जज़्बे को बखूबी दर्शाता है, जहां भावनाएं, हौसला और सपने मिलकर कुछ सचमुच यादगार बना देते हैं।


