- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने: राजकुमार राव और जहीर खान ने दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के साथ प्रेरणादायक क्रिकेट मैच का नेतृत्व किया
श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने में श्रीकांत बोला के रूप में राजकुमार राव हर स्तर पर प्रेरणादायक रहे हैं। अब कभी हार न माननेवाले जज्बे को सेलिब्रेट करते हुए , राजकुमार राव और निर्माताओं ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस शानदार पहल में क्रिकेटर जहीर खान भी टीम का साथ देते हुए शामिल हुए।
इस अनोखे क्रिकेट मैच, जिसकी कप्तानी राजकुमार राव, जहीर खान, दृष्टिबाधित खिलाड़ी कर रहे हैं, ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ में चित्रित श्रीकांत बोला के इमोशन से पूरी तरह से मेल खाता है। क्रिकेट के प्रति श्रीकांत के अटूट जुनून और बाधाओं को दूर करने के उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाते हुए, यह मैच खेलों में समावेशिता का प्रतीक है, यह दर्शाता है कि क्रिकेट कैसे बाधाओं और डिसेबिलिटी से परे है। जहीर और राजकुमार द्वारा चुनी गई दोनों टीमों के साथ, मैच दृढ़ता और एकता के एक हार्दिक उत्सव के साथ समाप्त हुआ।
जहीर खान और राजकुमार राव के अलावा निर्माता भूषण कुमार, अलाया एफ, शरद केलकर, निर्देशक तुषार हीरानंदानी और निधि परमार हीरानंदानी भी मौजूद थे । क्रिकेट के प्रति अपना प्यार को बयां करते हुए खुद श्रीकांत बोला भी मौजूद थे।
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी, एसआरआई तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित है, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 10 मई 2024 को देशभर में रिलीज होगी।


