- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना ने अज्ञात दुनिया की ओर बढ़ाया कदम, ‘द वन’ के ट्रेलर में दिखी पहले कभी न देखी गई भव्य दुनिया
- What’s Love Without a Little Heartbreak? B Praak to Lend His Voice to the Heartbreak Anthem for Prem Keetanu
- Varun Dhawan Addresses Soil Issues Faced by Farmers Amid His Recent Plot Purchase, Seeks Solutions
- BAUMA CONEXPO INDIA 2026 में SANY India ने 13 नए उत्पादों सहित 31 मशीनों का भव्य प्रदर्शन किया
- इंडियन बैंक को लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया
रानी मुखर्जी ने पूरी की मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग
एम्मे एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज ने अपनी आगामी फिल्म मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की है। रानी मुखर्जी अभिनीत यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसने बच्चों और इंसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झकझोर कर रख दिया
है।
एस्टोनिया और भारत के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर फिल्माई गई इस फिल्म ने शूटिंग के अंतिम दिन पूरी कास्ट और क्रू के साथ फिल्म पूरी होने का जश्न मनाया।
टीम के लिए बोलते हुए, रानी मुखर्जी ने कहा, “यह वास्तव में एक प्यारा संयोग है कि “मैने मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग उसी दिन पूरी की जिस दिन मेरी पहली हिंदी फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ थी। मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे एक मां की प्रेरणादायक कहानी है, जोंकी अपने बच्चे के लिए एक देश से लड़ती है । मैं इसे शूट करते हुए भावनाओं के एक रोलरकोस्टर से गुज़री हूं।
मैंने अपनी प्रोड्यूसर मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी, ज़ी स्टूडियोज और निर्देशक आशिमा छिब्बर के साथ शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म उन सभी को उत्साहित करेगी, जो एक शानदार कॉन्सेप्ट के साथ एक एंटरटेनर देखना चाहते हैं।” अब पोस्ट-प्रोडक्शन में, इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए एक उपयुक्त रिलीज़ तारीख की शीघ्र ही घोषणा की जाएगी।
आशिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित ’मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एम्मे एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित है


