- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
ज़ी कॉमेडी शो में सिंगर अनु मलिक ने कहा, ‘‘आशा जी ने मेरे पिता से कहा था कि वो मुझे अनु बुलाएंगी, और उस दिन से सभी के लिए मेरा नाम अनु मलिक हो गया”
ज़ी कॉमेडी शो में खास मेहमान बनकर पहुंचे जाने-माने म्यूज़िक कंपोज़र एवं सिंगर अनु मलिक ने एक रोमांचक खुलासा किया। इस दौरान कुछ जोरदार मनोरंजक एक्ट्स के बाद डॉ. संकेत भोसले ने अपने संजय दत्त वाले अवतार में मंच पर अपना चैट शो ‘बाबा का दरबार‘ शुरू कर दिया, जिसमें उनके खास मेहमान थे – फराह खान और अनु मलिक! असल में उन्होंने इन दोनों से कुछ दिलचस्प राज भी उगलवाए, खास तौर पर तब, जब उन्होंने अनु मलिक से पूछा कि उन्हें इतना अनोखा नाम कैसे मिला। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि अनु मलिक का असली नाम अनवर सरदार मलिक है, हालांकि एक खास इंसान की सलाह पर उनके माता-पिता ने उनका नाम अनु मलिक रख दिया था।
अनु मलिक ने बताया, ‘‘जब मैं छोटा था, तब आशा (भोसले) जी हमारे घर आई थीं और उन्होंने मेरे पिता से कहा था कि वो मुझे अनु बुलाएंगी। उस वक्त मेरी मां भी वहीं थीं। उन्होंने कहा कि क्योंकि आशा जी ने यह नाम दिया है, तो उस दिन से सभी के लिए मेरा नाम अनु मलिक हो गया। तब से मेरे माता-पिता समेत सभी लोग मुझे सिर्फ अनु मलिक ही बुलाते हैं।‘‘


